कन्नौज के एक गांव में चरवाहे का शव उसके दो मंजिला मकान में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पूछताछ के लिए मृतक के इकलौते बेटे को पुलिस ने हिरासत में लिया है। मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर पनवारा गांव का है। यहां के रहने वाले नरेंद्र पाल (45) बीती रात अपने घर में थे। गांव के बाहर उनके दो मंजिला मकान में मंगलवार सुबह शव पड़ा मिला। मामले की जानकारी होते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना को लेकर पुलिस ने मृतक के बेटे सौरभ व अन्य परिजनों से पूछताछ की। साक्ष्य संकलन के लिए फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। मामले को लेकर कोतवाली प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि नरेंद्र का एक घर गांव से करीब 500 मीटर दूर हैं। जहां वह गाय-भैंस रखते हैं। रात में वो वहीं रुके हुए थे। पत्नी का नाम लेकर बुला रहे थे सुबह जब हत्या का मामला पता चला तो परिजनों से पूछताछ की। उनकी पत्नी ने बताया कि रात में पति नरेंद्र चिल्लाकर मेरा नाम ले रहे थे। बेटी के साथ जब वहां पहुंच कर देखा तो वह चारपाई पर पड़े हुए थे। उनके पेट मे चाकू या हंसिया का हल्का निशान भी लगा है। फिलहाल मामले की जांच कर रहे हैं। बेटे से नहीं थी बोलचाल शुरुआती जांच में हत्या का शक मृतक के बेटे सौरभ पर है। जिसके आधार पर पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। ग्रामीणों ने बताया मृतक नरेंद्र का एक ही बेटा है, जबकि तीन बेटियां हैं। एक बेटी की शादी हो चुकी। बेटा सौरभ आटो चलाता है और नशे का आदी है। जिस कारण पिता की उससे बोलचाल नहीं रहती। पेट में चाकू का निशान मृतक नरेंद्र के पेट में बाई तरफ चाकू जैसे किसी धारदार हथियार का निशान है और वहां से काफी खून भी निकला, जिस कारण नरेंद्र की मौत हो गई। मृतक नरेंद्र पाल के भाई मुन्नूलाल ने बताया कि बीती रात नरेंद्र फसल की रखवाली करने गए हुए थे, सुबह उनका शव पड़ा मिला। हालांकि शव उनके घर में ही पड़ा हुआ था। जिससे घटना और बयानों में विरोधाभास नजर आया।
https://ift.tt/idVqN3n
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply