DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

फूड काउंटर से कई बार चाउमीन लेने वाले बच्चे सस्पेंड:लखनऊ के सेंट मैरी स्कूल का मामला, फेयरवेल पार्टी में शामिल बच्चों पर एक्शन

लखनऊ के स्कूल में फेयरवेल पार्टी के दौरान चाऊमीन खाने को लेकर बच्चों को सस्पेंड करना का मामला सामने आया है। आरोप हैं कि स्टूडेंट्स ने कई बार चाउमीन लिया। इसकी जानकारी जब प्रिंसिपल को हुई तो उन्होंने स्टूडेंट्स को 2 दिन के लिए स्कूल आने पर रोक लगा दी। उन्हें सख्त चेतावनी देते हुए कार्रवाई की जद में आने की बात भी कही गई। इस बीच अचानक से हुई कार्रवाई से स्टूडेंट्स के पेरेंट्स भी हैरान-परेशान हैं। ये है पूरा मामला जानकारी के मुताबिक, चिनहट स्थिति सेंट मैरी स्कूल में 1 फरवरी को हाईस्कूल के स्टूडेंट्स की फेयरवल पार्टी थी। इवेंट के बाद स्कूल प्रिंसिपल की तरफ से ऑफिसियल ग्रुप में एक ऑडियो भेज उन स्टूडेंट्स के खिलाफ कार्रवाई की बात कही गई, जिन्होंने कई बार फूड काउंटर से चाऊमीन ली थी। उन्हें स्कूल आने से रोकते हुए 2 दिन के सस्पेंड कर दिया गया। ये भी कहा गया कि आगे की कार्रवाई की जानकारी मंगलवार शाम को दी जाएगी। घटना के बाद जब अगले दिन 2 फरवरी को स्टूडेंट्स पहुंचे। आरोप है कि प्रिंसिपल ने उन्हें डंडा लेकर दौड़ा लिया। इस बीच सस्पेंड हुए 9वीं के छात्रों के पेरेंट्स ने स्कूल पर मनमानी का आरोप लगाया है।


https://ift.tt/BPrGHnc

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *