DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

भदोही में नाबालिग लड़की चार दिन से लापता:परिजन बोले- कुछ लोग जबरन समझौते का दबाव बना रहे

भदोही के दुर्गागंज थाना क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की पिछले चार दिनों से लापता है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि क्षेत्र का ही एक युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। परिजनों के अनुसार, लड़की चार दिन पहले अचानक घर से गायब हो गई थी। काफी खोजबीन के बाद कोई सुराग न मिलने पर थाने में तहरीर दी गई। परिवार का कहना है कि अब तक न तो लड़की बरामद हुई है और न ही आरोपी की गिरफ्तारी हो पाई है। इसी बीच, परिवार ने यह भी आरोप लगाया है कि कुछ लोग इस मामले में सक्रिय होकर समझौते का दबाव बना रहे हैं। परिजनों का कहना है कि नाबालिग से जुड़ा यह मामला गंभीर है और इसमें किसी भी प्रकार का समझौता कानूनन अपराध की श्रेणी में आता है। ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से हस्तक्षेप कर निष्पक्ष जांच और त्वरित कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में फिलहाल पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।


https://ift.tt/FkYABSW

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *