हरदोई जिले के कछौना थाना क्षेत्र में हरदोई-संडीला मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सवारियों से भरी एक निजी बस और एक कंटेनर के बीच आमने-सामने की टक्कर में बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई। इस दुर्घटना में आधा दर्जन से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। एम्बुलेंस (UP32 FG 0638) के चालक गयाप्रसाद यादव और ईएमटी ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने घायलों को मलबे से निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) कछौना पहुंचाया। घायलों की पहचान मुकेश (समसपुर), पवन कुमार, वीर, मालती, बालकरम (पुरवा), कुसमा राम (तेरवा) और अख्तर (रावल) के रूप में हुई है। मृत बस चालक की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों की टीम घायलों का उपचार कर रही है, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।
हादसे के कारण मार्ग पर काफी देर तक यातायात बाधित रहा। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर मार्ग को सुचारू कराया। पुलिस प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार कंटेनर चालक की तलाश की जा रही है।
https://ift.tt/EwShqie
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply