DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

पति और पत्नी में उम्र के अंतर पर छिड़ी बहस:उम्र में बड़े अंतर वाली शादियों में खुशहाली भरपूर, ये लंबी चलती हैं क्योंकि ये रिश्ता जीवनभर संतोष देता है

रियलिटी टीवी स्टार निक वायल अपनी पत्नी नताली जॉय से 18 साल बड़े हैं। जॉय कहती हैं कि 2024 में शादी के बाद लोगों ने उन्हें ‘बालिका वधू’ और न जाने कैसी-कैसी घिनौनी बातें कहीं। दोनों अब नेटफ्लिक्स पर डेटिंग शो ‘एज ऑफ अट्रैक्शन’ ला रहे हैं। 22 से 59 साल तक के सिंगल्स को साथ लाकर परखा जाएगा कि रिश्तों के फैसले पर उम्र का फासला क्या असर डालता है। पति-पत्नी की उम्र में दशकों का अंतर अक्सर सामाजिक आलोचना झेलता है, पर आंकड़े दिखाते हैं कि ये अंतर उतना नुकसानदेह नहीं, जितना अक्सर लगता है। अमेरिका में करीब दो तिहाई जोड़ों में पति बड़ा और पत्नी छोटी है। पूरी दुनिया में यही रुझान है। जोड़ों में उम्र का औसत अंतर 4.2 साल प्यू रिसर्च के अनुसार, वैश्विक स्तर पर विवाहित जोड़ों में उम्र का औसत अंतर 4.2 साल है। अमेरिका में पति औसतन 2.2, यूरोप में 2.7 और एशिया-प्रशांत में 4 साल बड़े होते हैं। भारत में ये अंतर 4 से 5 साल तक है। उम्र के इस अंतर की सामाजिक स्वीकार्यता समय के साथ बदलती रहती है। अधिक अंतर वाले जोड़ों में अस्वीकृति ज्यादा 1920 में अमेरिका में पति औसतन 4.5 और भारत में 7-8 साल बड़े होते थे। 10 साल या अधिक अंतर वाले जोड़े अस्वीकृति ज्यादा झेलते हैं। लोग उम्र का अंतर इसलिए नापसंद करते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि छोटी उम्र का व्यक्ति अभिभावक ढूंढ रहा है। हालांकि ऐसे रिश्ते अपेक्षाकृत खुशहाल हैं और लंबे चलते हैं। उम्र में बड़ा अंतर यानी जीवन में संतोष नीदरलैंड्स की मास्ट्रिख्ट यूनिवर्सिटी के अध्ययन के अनुसार, उम्र के बड़े अंतर वाली शादी दंपती के लिए जीवन के संतोष से जुड़ी होती है। ब्रिटेन के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के शोधकर्ताओं को उम्र के अंतर और तलाक में कोई मजबूत संबंध नहीं मिला। अमेरिकी आंकड़े भी यही संकेत देते हैं। उम्र से ज्यादा पसंद-नापसंद तय करती है रिश्ते उम्र के अंतर से कुछ जोखिम भी जुड़े हैं। जब पुरुष 16 साल बड़ा हो या महिला 10 साल बड़ी हो तो हत्या की घटनाएं भी हो सकती हैं, पर ये मामले दुर्लभ हैं। कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के प्रोफेसर पॉल ईस्टविक कहते हैं, ‘अंतर 10 साल का हो या 2 का। रिश्ता उम्र से ज्यादा पसंद-नापसंद जैसी कई चीजों से तय होता है।’ जैसे टीवी पर क्या देखना है। भोजन में क्या खाना है या घूमने कहां जाना है। 5 साल का अंतर साथ रहने की अवधि बढ़ा देता है रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (सीडीसी) के अनुसार उम्र के बड़े अंतर वाले जोड़े हमउम्र जोड़ों की तुलना में ज्यादा समय साथ रहते हैं। लंबे समय से लिव इन में रह रहे करीब 5 हजार जोड़ों के सैंपल के आधार पर ‘द इकोनॉमिस्ट’ का अनुमान है कि उम्र में 5 साल का अंतर साथ रहने की अवधि को लगभग छह हफ्ते बढ़ा देता है।


https://ift.tt/px9OPsr

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *