काकादेव थानाक्षेत्र के पांडु नगर में सोमवार रात दबंगों ने एक युवक की बीच बाजार जमकर पिटाई की। घटना से जुड़ा एक वीडियो वायरल हुआ। 39 सेकेंड के एक वीडियो में आधा दर्जन दबंगों ने युवक को एक के बाद एक 22 थप्पड़–घूसें जड़े। शोरगुल सुनकर पास ही स्थित एक रेस्टोरेंट के कर्मचारियों ने बीच–बचाव किया। जिसके बाद दबंग युवक को धमकाते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर काकादेव पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। पहले देखिए दो तस्वीरें…
दोस्तों के साथ चाय पीने गया था पीड़ित गीता नगर निवासी बीकॉम छात्र अमन सोनकर ने बताया कि सोमवार रात करीब 8 बजे वह अपने दोस्तों के साथ पांडु नगर स्थित मानस मंच पार्क के पास चाय पीने के लिए गया था। तभी पार्क के पास ही स्थित गली में कुछ युवक शराब पी रहे थे। आरोप है कि नशे में धुत युवकों ने उनके साथ गाली–गलौज की, विरोध करने पर तमंचे से हवाई फायरिंग करते हुए दौड़ा लिया। अमन ने बताया कि जान बचाकर वह किसी पांडु नगर स्थित सिल्वर स्पून रेस्टोरेंट के पास पहुंचे ही थे, तभी पीछे से आए दबंगों ने उन्हें घेर लिया और उनकी जमकर पिटाई की। शोरगुल सुनकर रेस्टोरेंट कर्मचारी बाहर आए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। इलाकाई लोगों ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया। काकादेव थाना प्रभारी राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वायरल वीडियो के आधार पर युवकों की पहचान की जा रही है।
https://ift.tt/5Z9EJsY
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply