फर्रुखाबाद के जहानगंज थाना क्षेत्र में एक युवक ने खेत में लगे पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जहानगंज थाना क्षेत्र के नगला तरा गांव निवासी 27 वर्षीय सिकंदर, अशोक कुमार का पुत्र था। वह सोमवार रात को घर से निकला था। मंगलवार सुबह करीब 6:30 बजे खेत में काम कर रहे किसानों ने उसे घर से लगभग 500 मीटर दूर एक आम के पेड़ पर मफलर से फंदे पर लटका देखा। किसानों ने तुरंत परिजनों को इसकी सूचना दी। मृतक के पिता अशोक, भाई मिथुन, इसेन्द्र, बहन सुनहरी और मां मीरा देवी घटनास्थल पर पहुंचे। देखें 3 तस्वीरें….
घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष राजेश राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। मृतक के पिता अशोक कुमार ने पुलिस को बताया कि सिकंदर ने बीएड की पढ़ाई पूरी कर ली थी और बीटीसी करने के बाद ट्रेनिंग कर रहा था। परिजनों के अनुसार, सिकंदर की शादी की बात भी चल रही थी और पांच दिन पहले ही वे लड़की देखने गए थे। पिता ने बताया कि उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि उनके बेटे ने आत्महत्या क्यों की। थानाध्यक्ष राजेश राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
https://ift.tt/1NgdMqv
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply