DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

AIMIM ने ‘द केरला स्टोरी 2’ का विरोध किया:प्रदेश महासचिव ने भाईचारे पर नकारात्मक असर की आशंका जताई

सम्भल में मजलिसे इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रदेश महासचिव सैयद असलम ने फिल्म “द केरला स्टोरी 2” के टीज़र पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि फिल्म का कंटेंट देश में सांप्रदायिक माहौल को खराब करने का प्रयास कर रहा है, जो पूरी तरह गलत है। सैयद असलम ने आरोप लगाया कि इस तरह की फिल्मों के माध्यम से राजनीतिक और वैचारिक लाभ के लिए समाज में नफरत फैलाई जा रही है। उनके अनुसार, भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है जहाँ हिंदू और मुस्लिम सदियों से भाईचारे के साथ रहते आए हैं। उन्होंने आशंका व्यक्त की कि “द केरला स्टोरी 2” की प्रस्तुति समाज में तनाव बढ़ा सकती है। उन्होंने देश की आज़ादी में मुसलमानों के योगदान का भी उल्लेख किया। असलम ने कहा कि मुसलमानों ने स्वतंत्रता संग्राम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, काला पानी की सज़ा झेली, फांसी पर चढ़े और बड़ी कुर्बानियां दीं। उनका सपना था कि आज़ादी के बाद देश भाईचारे के साथ तरक्की करेगा। प्रदेश महासचिव ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि जानबूझकर हिंदू-मुस्लिम के नाम पर ऐसा माहौल बनाया जा रहा है, जिससे देश की एकता और अखंडता को नुकसान पहुँच सकता है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समाज में आपसी सौहार्द बिगड़ा, तो इसका सीधा असर देश की प्रगति पर पड़ेगा। सैयद असलम ने सरकार से फिल्म के कंटेंट पर गंभीरता से विचार करने की मांग की। उन्होंने कहा कि सभी धर्मों की भावनाओं का सम्मान होना चाहिए और ऐसी किसी भी चीज़ पर रोक लगनी चाहिए जो भाईचारे को नुकसान पहुँचाए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस मामले का संज्ञान लेने और उचित कदम उठाने की उम्मीद जताई।


https://ift.tt/qAOyMIE

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *