अयोध्या में निर्वाचन आयोग ने उन मतदाताओं को नोटिस जारी किए हैं जिनकी मैपिंग प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई थी। आयोग ने स्पष्ट किया है कि यदि मतदाता आवश्यक दस्तावेज जमा कर मैपिंग नहीं कराते हैं, तो उनके नाम मतदाता सूची से हटा दिए जाएंगे। यह कदम मतदाताओं को अपनी स्थिति स्पष्ट करने और दस्तावेज जमा करने का अंतिम अवसर प्रदान करता है। रुदौली के एसडीएम एवं निर्वाचन अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि क्षेत्र में 30,000 ऐसे मतदाता थे जिनकी मैपिंग नहीं हो पाई थी। इन सभी को निर्वाचन आयोग की ओर से नोटिस भेजे गए हैं। अब तक लगभग28,000मतदाताओं की मैपिंग पूरी कर उनकी आईडी जेनरेट कर दी गई है।शेष बचे मतदाताओं से भी तत्काल मैपिंग कराने का आग्रह किया गया है। यह प्रक्रिया एसएआर अभियान के तहत जारी है। नोटिस प्राप्त करने वाले मतदाता अतिरिक्त सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालयों में पहुंचकर अपने आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत कर रहे हैं और मैपिंग प्रक्रिया पूरी कर रहे हैं। निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी भी अपने कार्यालयों में मतदाताओं के दस्तावेजों की जांच कर उनके नाम सूची में शामिल करने का कार्य कर रहे हैं। नगर पंचायत कामाख्या, खंड विकास अधिकारी कार्यालय मवई, रुदौली और नगर पालिका रुदौली के निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा भेजी गई नोटिसों के जवाब में मतदाताओं के आवश्यक दस्तावेज देखे जा रहे हैं।जिन मतदाताओं के पास अभी दस्तावेज उपलब्ध नहीं हैं, अधिकारियों द्वारा उनसे जल्द से जल्द दस्तावेज उपलब्ध कराने की अपील की जा रही है। एसडीएम रुदौली संतोष कुमार ने स्पष्ट किया कि जिन लोगों को नोटिस भेजी गई है,वे भी हमारी मतदाता सूची के ही मतदाता हैं और इसमें डरने की कोई बात नहीं है।उन्होंने बताया कि ये नोटिस उन मतदाताओं को भेजे गए हैं जिनकी 2003 की मतदाता सूची से मैपिंग नहीं हो पाई थी। ऐसे मतदाताओं को जन्म प्रमाण पत्र या शैक्षिक प्रमाण पत्र जैसे आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। संतोष कुमार ने आगे बताया कि 1987से पहले के मतदाताओं को जन्म से संबंधित कोई भी दस्तावेज देना होगा। वहीं,2004 के बाद जन्मे मतदाताओं को अपने दस्तावेज के साथ-साथ अपने माता-पिता के दस्तावेज भी प्रस्तुत करने होंगे।यह पूरी प्रक्रिया 28 फरवरी तक चलेगी।
https://ift.tt/vRlyrh5
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply