DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

उन्नाव में सड़क हादसे में युवक की मौत:बाबा के घर से पैदल घर लौटते समय तेज रफ्तार डीसीएम ने रौंदा

उन्नाव के अचलगंज थाना क्षेत्र के बदरका गांव में सोमवार रात एक सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवक की जान चली गई। युवक अपने बाबा के घर से पैदल लौटकर अपने घर जा रहा था, तभी एक तेज रफ्तार डीसीएम ने उसे टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान बदरका निवासी हिमांशु दीक्षित पुत्र अनुराग दीक्षित के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, हिमांशु सोमवार रात करीब 9:30 बजे अपने बाबा श्याम सुंदर दीक्षित के घर से वापस अपने घर जा रहा था। रास्ते में पीछे से आ रही डीसीएम ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद डीसीएम चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर दुर्घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया गया है कि हिमांशु दो भाइयों में सबसे बड़ा था। उसकी अचानक हुई मौत से परिवार सदमे में है। माता-पिता का कहना है कि हिमांशु पढ़ाई के साथ-साथ घर के कामों में भी हाथ बंटाता था। ग्रामीणों ने बताया कि जिस स्थान पर यह हादसा हुआ है, वहां रात के समय भारी वाहनों की आवाजाही अधिक रहती है। तेज रफ्तार के कारण इस जगह पर पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। थाना अचलगंज प्रभारी ब्रजेश शुक्ला ने बताया कि डीसीएम वाहन की तलाश की जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।


https://ift.tt/W5OXuzq

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *