वाराणसी में एक महिला से फ्लैट के नाम पर 10.80 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। महिला ने इस संबंध में भेलूपुर थाने में शिकायत की है। जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़ित महिला मालती बाग़ निवासी रजिया बेगम ने पुलिस को बताया कि दिसंबर 2023 में पहली बार फ्लैट के लिए पैसे दिए थे। अब दो साल हो गए पर आज तक आरोपी जियाउल हक ने फ्लैट की लोकेशन तक नहीं दी और न ही दिखाया की आप का फ्लैट कितना बना है। पुलिस ने बीएनएस की धारा 406, 504, 506 में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है आरोपी जियाउल हक उर्फ जुबैन कैंट थाना क्षेत्र के नदेसर राजा बाजार का रहने वाला है। अक्टूबर 2023 में हुई थी मुलाकात, दिए थे 3 लाख पीड़िता रजिया बेगम ने बताया – अक्टूबर 2023 में मेरे दूर के रिश्तेदार लगने वाले राजाबाजार, नदेसर के रहने वाले हाजी मकसूद के कहने पर उनके बेटे को 3 लाख रुपए दिए थे। इसके बाद दोनों बाप-बेटे ने मुझसे कहा कि एक फलित बनने वाला है। उसमे यदि आप 8 लाख या साढ़े 8 लाख रुपए इन्वेस्ट करेंगे तो मूलधन के साथ ही साथ आप को पच्चीस लाख से ज्यादा का फायदा होगा। इसपर मै झांसे में आ गयी और इन्हे 6 नवंबर 2023 को चेक के माध्यम से 2 लाख रुपए दिए। धोखा देकर ऐंठ लिए 10.80 लाख रजिया ने बताया – 5 लाख रुपए लेने के बाद दोनों बाप-बेटे ने 14 दिसंबर 2023 को चेक से 2.30 लाख रुपए कोटक बैंक द्वारा दिया। इसके बाद 2 लाख रुपए नकद दिए। इसके बाद एक दिन जियाउल के पिता मक़सूद का फोन आया कि इमरजेंसी है कुछ पैसे दे दीजिये। मेरे दूर के रश्तेदार हैं इसलिए मैंने तुरंत 1.50 लाख रुपए मदद के नाम पर दे दिए। दालमंडी में ले लिया फ्लैट रजिया ने बताया – कुछ महीने बाद मैंने जियाउल से फ्लैट दिखाने को कहा तो उसने कहा अभी काम हो रहा है। इसके बाद टाल-मटोल करने लगा। इसी बीच पता चला की जियाउल ने दालमंडी के मुस्लिम मुसाफिर खाने के बगल में एक फ्लैट अपने नाम पर ले लिया है। इसपर मैंने जब उनसे पैसे वापस मांगे तो उन्होंने पहले घूमना शुरू किया। इसके बाद फोन करने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। एसीपी के निर्देश पर दर्ज हुआ मुकदमा इस संबंध में एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार से पीड़िता ने शिकायत की थी। एसीपी के निर्देश पर भेलूपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस अग्रिम कार्रवाई कर रही है। एसीपी ने बताया कि हम मामले की जांच कर रहे हैं। मुकदमा दर्ज करा लिया गया है।
प्रार्थिनी ने जब कुछ दिन बाद कहा की जो फ्लैट वगैरा बना है उसे कम से कम दिखाओ तो लेकिन आज तक कुछ नही दिखाया गया। जब प्रार्थिनी ने काफी पता लगाया तो पता चला दालमण्डी स्थित अकबर महारी वाले के सामने मुसाफिर खाना के बगल वाली गली में इन बाप बेटो ने अपने नाम से फलैट ले लिया है। प्रार्थिनी ने कहा जो आपने जो मुझसे पैसा लिया आपने फलैट मेरे नाम नही डलवाया तो उन लोगो ने हिलाहवाली करते हुए इध उधर कई दिनो बलहाया फुसलाया। ओर कुछ भी दिया नही न ही फलैट दिखाया। जब भी मैं अपना पैसा वापस मांगती हूं तो मोहम्मद जुवैन और उसके पिता हाजी मकसूद द्वारा गाली- गालौच किया जाता है, और जान से मारने की धमकी भी दी जाती है। अतः महोदय से निवेदन है कि उचित कार्यवाही करने की कृपा करें। हस्ताक्षर अपठनीय, Razia Begum 798051XXXXX, B 16/100 मालतीबाग भेलूपुर वाराणसी नोटः तहरीर की नकल व कायमी मुझ का0मु0 सुजीत राय द्वारा कम्प्यूटर पर अक्षरशः बोल बोल कर अंकित करायी गयी। नोटः तहरीर की नकल व कायमी मुझ का0मु0 सुजीत राय द्वारा कम्प्यूटर पर अक्षरशः बोल बोल कर अंकित करायी गयी ।
https://ift.tt/dYyzq0k
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply