DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

अयोध्या मंडल में बदला मौसम:पश्चिमी विक्षोभ से बारिश की संभावना, न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री

अयोध्या में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हल्की बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। ठंडी हवाओं के कारण सर्दी फिर बढ़ गई है। रात में जहां मौसम साफ रहा वहीं सुबह से घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे हाईवे पर वाहनों की गति धीमी हो गई। बदलते मौसम से विद्यालय आने-जाने वाले बच्चों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। आचार्य नरेंद्र कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम वैज्ञानिक डॉ. सीताराम मिश्रा ने अयोध्या मंडल और आसपास के जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। उन्होंने बताया कि रात में बादलों की मौजूदगी के कारण न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही है। वेधशाला से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस (+0.5) और न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस (+2.0) दर्ज किया गया। सापेक्षिक आर्द्रता अधिकतम 88 प्रतिशत और न्यूनतम 60 प्रतिशत रही। हवा की गति 1.2 किलोमीटर प्रति घंटा और दिशा दक्षिणी-पश्चिमी रही, जबकि वर्षा 0.0 मिलीमीटर दर्ज की गई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, आगामी 24 घंटों में पूर्वी उत्तर प्रदेश में सुबह के समय हल्का कोहरा या हल्के बादल छाए रहने की संभावना है। हालांकि, इस दौरान वर्षा की कोई संभावना नहीं है। हवा सामान्य गति से पश्चिमी दिशा में चलने का अनुमान है।


https://ift.tt/lo9nh1B

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *