DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

अमेठी में अचानक मौसम बदला, बारिश शुरू:तेज हवा और बादलों की गड़गड़ाहट से बढ़ी ठंडक

अमेठी में अचानक मौसम ने करवट ली है। तेज हवाओं और बादलों की गड़गड़ाहट के साथ बारिश शुरू हो गई है, जिससे तापमान में गिरावट आई है और ठंड बढ़ने की संभावना है। आज सुबह से ही अमेठी में मौसम बदला हुआ था और आसमान में काले बादल छाए हुए थे। सुबह करीब 11 बजे अचानक तेज हवाएं चलने लगीं और कुछ ही देर बाद जोरदार बारिश शुरू हो गई। आसमान में गड़गड़ाहट के साथ हल्की बारिश लगातार जारी है। बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे ठंडक बढ़ गई है। फिलहाल, अमेठी तहसील क्षेत्र में बारिश हो रही है, जबकि अन्य इलाकों में तेज हवाएं चल रही हैं और वहां भी जल्द बारिश शुरू होने के आसार हैं।


https://ift.tt/Xb9Qoez

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *