DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

यूपीयूएमएस में नवीनीकृत जिम्नेजियम का उद्घाटन:अत्याधुनिक बैडमिंटन कोर्ट सहित कई इनडोर खेल सुविधाएं शुरू

उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई में खेल और स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से नवीनीकृत जिम्नेज़ियम का उद्घाटन किया गया। कुलपति प्रोफेसर डॉ अजय सिंह ने इस जिम्नेज़ियम का उद्घाटन किया, जिसमें अत्याधुनिक बैडमिंटन कोर्ट सहित कई इनडोर खेल सुविधाएं शुरू की गई हैं। इससे छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों को फिट और स्वस्थ रहने के बेहतर अवसर मिलेंगे। अत्याधुनिक बैडमिंटन कोर्ट की सुविधा जिम्नेज़ियम में बनाया गया नया बैडमिंटन कोर्ट आधुनिक पीवीसी मैटिंग से तैयार किया गया है। यह मैटिंग खेल के दौरान खिलाड़ियों के घुटनों और टखनों पर पड़ने वाले दबाव को कम करती है। फिसलन रहित सतह होने से खिलाड़ी सुरक्षित तरीके से बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे। पहले 2 तस्वीरें देखिए… अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार निर्माण बैडमिंटन कोर्ट को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप तैयार किया गया है। तेज गति के खेल में भी यह कोर्ट अच्छी पकड़ देता है और चोट लगने की संभावना कम रहती है। इससे विश्वविद्यालय में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा और भविष्य में प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जा सकेंगी। अन्य इनडोर खेलों की भी व्यवस्था जिम्नेज़ियम परिसर में बैडमिंटन के अलावा टेबल टेनिस, शतरंज और फूसबॉल खेलने की भी सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इन खेलों से शारीरिक सक्रियता के साथ मानसिक ताजगी भी मिलती है और पढ़ाई के तनाव से राहत मिलती है। स्वस्थ जीवनशैली पर कुलपति का संदेश उद्घाटन के दौरान कुलपति प्रोफेसर डॉ अजय सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय में खेल और फिटनेस से जुड़ी सुविधाओं का विकास उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि ऐसी सुविधाएं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और बेहतर स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी हैं। विश्वविद्यालय समुदाय के लिए सराहनीय पहल प्रभारी इनडोर स्पोर्ट्स कंपलेक्स डॉ सुशील कुमार शुक्ला ने कहा कि यह पहल विश्वविद्यालय की स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। उन्होंने बताया कि इससे विश्वविद्यालय परिसर में सकारात्मक और संतुलित वातावरण बनेगा।


https://ift.tt/5nHiadm

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *