विरासत गलियारे के लिए जगह खाली की जा चुकी है लेकिन इस परियोजना में ठेकेदार की मनमानी और पीडब्ल्यूडी की अनदेखी का मामला सामने आ रहा है। एक साथ कई जगह नालियों के लिए गड्ढे खोद दिए गए हैं, जिससे व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मकान के नीचे के पिलर साफ नजर आ रहे हैं। व्यापार भी प्रभावित है। नाली का पानी सड़क पर बह रहा है और मलबा भी जहां-तहां छोड़कर रखा गया है।
सोमवार को घंटाघर से धर्मशाला बाजार के व्यापारी समस्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष के पास पहुंचे। अध्यक्ष नितिन जायसवाल उनके साथ डीएम एवं कमिश्नर से मिलने पहुंचे और समस्या बताई। उन्हें बताया कि किस तरह से ठेकेदार की ओर से लापरवाही की जा रही है। ठेकेदार के कर्मचारी व्यापारियों से दुर्व्यवहार भी कर रहे हैं। बकौल नितिन जायसवाल कमिश्नर ने ऐसे कर्मचारियों को वहां से हटवाने का आश्वासन दिया है। जानिए व्यापारियों ने क्या समस्याएं बताईं नितिन जायसवाल ने बताया कि विरासत गलियारा में निर्माणा कार्य की सुस्ती और ठेकेदार की मनमानी से व्यापारी त्रस्त हो गए हैं। सड़क पर नालियों के लिए गड्ढे खोद दिए गए हैं। सड़कों पर भी गड्ढा व मलबा है। नालियों का पानी सड़कों पर ओपरफ्लो हो होकर बह रहा है। उन्होंने कहा कि सभी व्यापारी इस प्रोजेक्ट को सपोर्ट कर रहे हैं लेकिन पीडब्ल्यूडी सही प्लानिंग नहीं कर रहा है। नालियों के लिए गड्ढे खोदकर महीनों से छोड़ दिया गया है। जिससे दुर्घटना हो रही है। व्यापार पूरी तरह से बंद हो गया है। कई व्यापारी भुखमरी की कगार पर आ गए हैं।
व्यापारी किसी तरह से जीविका चला रहे हैं। जहां नाली बनाना है, वहां एक या दो दिन पहले ही गड्ढा किया जाना चाहिए और त्वरित गति से कार्य पूर्ण कराते चलना चाहिए। उसके बाद आगे बढ़ना चाहिए।
उन्होंने कहा कि जहां काम हो रहा है, वहां से मलबा तुरंत उठाना चाहिए। नालियों की लगातार सफाई होनी चाहिए। रास्ते में जो गड्ढे हैं, उसको बंद करवाना चाहिए। प्रतिनिधि मंउल के साथ मौजूद गुड्स एंड ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष मनीष सिंह ने कहा कि ठेकेदार के आदमी व्यापारियों से दुर्व्यवहार पर उतारू हो जा रहे हैं। मारपीट पर आमादा हो रहे हैं। अधिकारियों से मिलने वालों में देवेश वैश्य, अनूप कुमार गुप्ता, आलोक कुमार वैश्य, अनुराग गुप्ता, सुशील कुमार, कविता रमानी, विनोद कुमार गुप्ता, योगेंद्र वैश्य, साहिल जायसवाल, मनीष सिंह, देवेश आदि शामिल रहे।
https://ift.tt/gUkPG6N
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply