आगरा के थाना पिनाहट क्षेत्र के अन्तर्गत गांव अतैयापुरा में एक मासूम की कुत्ते के काटने के बाद रैबीज होने से मौत हो गई। कुत्ते ने घर के बाहर खेलते समय बच्चे के सिर और चेहरे पर काट लिया था। परिजनों ने बच्चे को एंटी रैबीज वैक्सीन भी लगवाई थी, लेकिन इसके बाद भी बच्चे में रेबीज फैल गया। दिल्ली में उपचार के दौरान बच्चे की मौत हो गई।
गांव अतैयापुरा निवासी कुंवर सिंह के छह वर्षीय पुत्र अनुस उर्फ छोटू को 9 जनवरी की शाम घर के बाहर खेलते समय एक आवारा कुत्ते ने सिर में काट लिया था। परिजनो तत्काल उसे सीएचसी पिनाहट लेकर गए, लेकिन वहां पर कोई नहीं मिला। इसके बाद निजी क्लीनिक पर ले जाकर एंटी-रेबीज़ वैक्सीन लगवाई। उन्होंने बच्चे को तीनों डोज लगवाई थीं। लेकिन इसके बावजूद हालत बिगड़ती चली गई।
26 जनवरी को अनुस उर्फ छोटू को तेज बुखार हुआ तो परिवार ने स्थानीय डॉक्टर को दिखाया, पर रात होते-होते बच्चे की तबियत अचानक बेहद खराब होने लगी और वह कुत्तों जैसी हरकतें करने लगा। घबराए परिजन उसे आगरा के कई अस्पतालों में ले गए, मगर उपचार से सभी ने हाथ खड़े कर दिए। आख़िरकार परिवार उसे दिल्ली स्थित सफदरगंज अस्पताल लेकर पहुँचा, जहां एक फरवरी की सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
अनुज की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। लोगों ने आवारा कुत्तों के बढ़ते खतरे और ग्रामीण इलाकों में समय पर बेहतर उपचार की कमी पर गहरा आक्रोश जताया है। रविवार को गमगीन माहौल में मासूम का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
पहले भी हुई है काटने से मौत आगरा के बाह तहसील के रुदमुली गांव के अरविंद भदौरिया के 8 साल के बेटे नैतिक को 2022 में कुत्ते ने काट लिया था। नौतिक बाह में अच्छेलाल पब्लिक स्कूल की चौथी क्लास में पढ़ता था। पड़ोसियों के मुताबिक, करीब डेढ़ महीने पहले स्कूल जाते हुए उसको कुत्ते ने काट लिया था। चोट ज्यादा नहीं आई थी। इसलिए बच्चे ने घर में कुत्ते काटने के बारे में किसी को कुछ नहीं बताया। अचानक उसकी तबियत बिगड़ी थी। वो कुत्ते की तरह हरकत करने लगा था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी।
https://ift.tt/rcCvQMP
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply