अयोध्या में ठंडी हवा बह रही है और सुबह से बदली छाई हुई है। इस बीच रामपथ पर श्रद्धालुओं का दबाव कम हुआ है।यहां आने वाले भक्त सरयू स्नान कर नागेश्वरनाथ महादेव का अभिषेक कर रहे हैं।इसके बाद भक्तों का समूह हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन कर रामलला का दर्शन करने पहुंच रहा है। रामपथ सहित राम मंदिर और आसपास के क्षेत्रों में भक्तों का समूह आनंदित होकर जय श्रीराम और जय सीताराम के नारे लगा रहा है।मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अयोध्या में कल भी बहुत कुछ इसी तरह का मौसम रहेगा।जबकि यहां बरसात की उम्मीद अभी तक नहीं दिख रही है। सरयू आरती समिति के अध्यक्ष राजा महाराज के अनुसार श्रद्धालुओं को भगवान की भक्ति और रामलला के मनमोहक रूप के आगे कुछ नहीं दिखता।मौसम कोई भी हो भक्त भोर से सरयू स्नान कर मंदिरों में दर्शन कर शाम को सरयू आरती में शामिल हो रहे हैं। अयोध्या के मौसम (Ayodhya Weather) की बात करें तो आज मंगलवार को न्यूनतम तापमान 13 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 23 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। सूर्योदय का वक्त 06:45 AM बजे है, जबकि सूर्यास्त शाम 05:44 PM बजे होगा। नमी का स्तर 53 % है, वहीं वायुमंडलीय दबाव 1021 के स्तर पर है। आने वाले 7 दिनों के साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान (Weekly Weather Forecast) है कि आज और आने वाले 6 दिन का न्यूनतम तापमान क्रमश: 23, 26, 26, 25, 26, 27, 26 डिग्री रहने की संभावना जताई गई है।
https://ift.tt/juoxVJT
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply