लखीमपुर खीरी जिले में रामलीला कार्यक्रम के नाम पर अश्लील रासलीला आयोजित करने का मामला सामने आया है। खीरी थाना क्षेत्र के चिमनी गांव में 29 जनवरी से 2 फरवरी 2026 तक चलने वाले इस आयोजन में बिना अनुमति बार बालाओं द्वारा आपत्तिजनक नृत्य प्रस्तुत किए जाने का आरोप है। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे स्थित कार्यक्रम स्थल पर दिन-रात तेज आवाज में फिल्मी गाने बजाए जा रहे हैं। मंच पर बाहरी महिला कलाकार भड़काऊ अंदाज में नृत्य कर रही हैं, जिससे धार्मिक आयोजन की गरिमा प्रभावित हो रही है। इस आयोजन के कुछ वीडियो ग्रामीणों द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किए गए हैं, जो तेजी से वायरल हो रहे हैं। हालांकि, इन वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है कि वे चिमनी गांव के ही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह आयोजन रामलीला के नाम पर हो रहा है, लेकिन मंच पर धार्मिक प्रस्तुति के बजाय मनोरंजन कार्यक्रम अधिक दिख रहा है। इससे क्षेत्र के लोगों में भारी नाराजगी है और वे प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इस संबंध में ओयल पुलिस चौकी प्रभारी पटेल राठी ने बताया कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं थी। उन्होंने आश्वासन दिया कि शिकायत सामने आने के बाद अब इसकी जांच की जाएगी और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
https://ift.tt/Texvcg3
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply