DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

बांसडीह चेयरमैन पर गाजीपुर में हमला:अंतिम संस्कार से लौटते समय हत्या का प्रयास, केस दर्ज

बांसडीह नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह पर गाजीपुर में हमला हुआ है। यह घटना सोमवार रात उस समय हुई जब वे वाराणसी से एक अंतिम संस्कार में शामिल होकर लौट रहे थे। पुलिस ने इस मामले में हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार, अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह अपने वार्ड संख्या-5 के सभासद अनमोल गुप्ता की दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद वाराणसी से वापस आ रहे थे। रात करीब 10 बजे, उनका वाहन (UP53 ER-0362 सफेद स्कॉर्पियो) गाजीपुर के महाराजगंज पेट्रोल पंप तिराहे पर पहुंचा। तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार सफारी स्ट्रीम (UP43 AH-9200) ने उनके वाहन को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद स्कॉर्पियो असंतुलित हो गई, जिसे चेयरमैन सुनील कुमार सिंह ने नियंत्रित कर रोका। आरोप है कि सफारी सवार दो हमलावर दोबारा लौटे और उन्होंने चेयरमैन के ड्राइवर के साथ मारपीट शुरू कर दी। हमलावरों ने कथित तौर पर जान से मारने की धमकी दी और गाड़ी का शीशा नीचे करने को कहा।
घटना की गंभीरता को देखते हुए चेयरमैन और उनके साथियों ने अपनी गाड़ी को गाजीपुर कोतवाली पहुंचाया। उन्होंने पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। कोतवाली पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। सोमवार सुबह चेयरमैन सुनील कुमार सिंह सकुशल अपने आवास बांसडीह पहुंचे। उनके साथ व्यापारमंडल बांसडीह के अध्यक्ष विजय गुल्लर भी थे। घटना की जानकारी मिलने पर उनके आवास पर समर्थकों, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों की भीड़ जमा हो गई, जिन्होंने इस घटना पर आक्रोश व्यक्त किया।


https://ift.tt/eMxS8Nr

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *