बदायूं में एक स्ट्रीट डॉग की पीट-पीटकर हत्या के मामले में पुलिस ने पांचवें दिन आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की है। यह घटना उझानी कस्बे में हुई थी। पशु प्रेमी प्रखर अग्रवाल पुत्र नीरज अग्रवाल ने इस संबंध में एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 28 जनवरी को मोहल्ला अयोध्यगंज निवासी नदीम पुत्र पप्पू खाने का सामान लेकर लौट रहा था। रास्ते में एक डॉग ने उसका सामान झपट लिया। इस घटना से बौखलाकर नदीम ने लाठी से पीटकर डॉग की हत्या कर दी। बाद में उसने डॉग के शव को कहीं दूर फेंक दिया। एफआईआर के अनुसार, यह पूरा घटनाक्रम डॉ. असलम के यहां लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया था। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने पहले आरोपी को हिरासत में लिया था और उसके खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की थी। हालांकि, तब मुकदमा दर्ज नहीं किया गया था। मामले ने तूल पकड़ा और उच्च अधिकारियों तक जानकारी पहुंचने के बाद पुलिस ने आनन-फानन में अब यह केस दर्ज किया है। मामले की विवेचना एसआई प्रवीण कुमार को सौंपी गई है। आरोपी ने अभी तक डॉग का शव कहां फेंका, यह नहीं कबूला है।
https://ift.tt/yKCkXGH
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply