DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

उन्नाव में बिरयानी विवाद, 4 आरोपी गिरफ्तार:पैसे के लेन-देन को लेकर हुई थी मारपीट, माफी मांगकर बोले- बहुत बड़ी गलती हुई

उन्नाव में बिरयानी खाने के बाद पैसे के लेन-देन को लेकर ठेले वाले से मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया है। यह घटना बीते बुधवार को रामलीला मैदान के पास हुई थी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था, जिसके बाद मामला तूल पकड़ गया। वीडियो के आधार पर स्थानीय थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था, और पुलिस तभी से अभियुक्तों की तलाश में जुटी थी। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान सुरेश कश्यप (29) पुत्र शीतल कश्यप, विशाल कश्यप (22) पुत्र रामशंकर, अभिषेक कश्यप (21) पुत्र रामबाबू और सोनू कुशवाहा पुत्र सज्जन लाल के रूप में हुई है। ये सभी कानपुर नगर के चकेरी थाना क्षेत्र के निवासी हैं। पहले 2 तस्वीरें देखिए… गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्तों ने पुलिस के साथ अभद्रता की और शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास किया। स्थिति को देखते हुए, पुलिस उन्हें थाने ले आई और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत नियमानुसार चालान किया। पुलिस ने बताया कि सार्वजनिक शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कार्रवाई आवश्यक थी। थाना प्रभारी चंद्रकांत मिश्र के अनुसार, अभियुक्तों ने अपने कृत्य पर खेद व्यक्त करते हुए माफी मांगी है। उन्होंने भविष्य में ऐसी गलती न करने और किसी भी प्रकार का विवाद या अपराध न करने का आश्वासन दिया है। इसके बावजूद, कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने चारों का शांति भंग में चालान किया है। गौरतलब है कि बिरयानी ठेले वाले के साथ हुई मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित हुआ था, जिसमें युवकों को खुलेआम हंगामा करते देखा गया था। इस घटना से क्षेत्र में आक्रोश फैल गया था और लोगों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे और सार्वजनिक स्थानों पर अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्रीय लोगों ने राहत की सांस ली है।


https://ift.tt/RXyWe1S

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *