DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

सोमवार से लापता युवक का पेड़ से लटका मिला शव:उन्नाव के गोसाईखेड़ा का मामला, प्रेम प्रसंग में आत्महत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

उन्नाव के आसीवन थाना क्षेत्र के गोसाईखेड़ा गांव में सोमवार को एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। मृतक की पहचान कुलदीप (22) पुत्र राजकुमार के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। सोमवार से था लापता सोमवार शाम करीब 5 बजे कुलदीप घर से निकला और देर रात तक वापस नहीं लौटा। उसकी दादी जनका ने जब उसे ढूंढना शुरू किया तो घर से लगभग 200 मीटर दूर जंगल में एक पेड़ से साड़ी के फंदे में लटका शव मिला। चाचा ने जताई प्रेम प्रसंग में आत्महत्या की आशंका मृतक के चाचा सर्वेश ने बताया कि कुलदीप लखनऊ में रहते हुए एक विवाहित महिला और तीन बच्चों की मां के प्रेम जाल में फंस गया था। महिला के लौटने से इनकार करने के बाद कुलदीप शाम को पड़ोस से साड़ी लेकर जंगल की ओर चला गया था। पुलिस और परिजनों की शुरुआती जानकारी के अनुसार कुलदीप लखनऊ में मजदूरी करता था। परिजन बताते हैं कि वह एक विवाहित महिला के प्रेम जाल में फंस गया था। तीन दिन पहले कुलदीप उस महिला को गांव लेकर आया था, लेकिन महिला एक रात रुकने के बाद लखनऊ लौट गई। महिला के वापस आने से इंकार करने के बाद कुलदीप लगातार उससे संपर्क करने की कोशिश कर रहा था। पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव आसीवन थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह मामला आत्महत्या का है या अन्य किसी घटना से जुड़ा है।


https://ift.tt/bZSPM5d

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *