उन्नाव के उन्नाव-रायबरेली मार्ग (NH-31) पर मंगलवार सुबह 8 बजे सड़क हादसे में राष्ट्रीय किसान श्रमिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामबहादुर घायल हो गए है। घटना रावतपुर के पास हुई है। जानकारी के अनुसार, रामबहादुर भगवंत नगर जा रहे थे, तभी पीछे से आ रहे एक अज्ञात लोडर ने उनके वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। तेज रफ्तार लोडर ने पीछे से मारी टक्कर एक्सीडेंट में श्रमिक पार्टी के अध्यक्ष के सर में गंभीर चोट आई है। हादसे के बाद लोडर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत सुमेरपुर एम्बुलेंस को सूचित किया। एम्बुलेंस घटनास्थल पर पहुंची और प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें तुरंत बीघापुर स्थित 100 बेड अस्पताल में भर्ती करा दिया। चालक की तलाश में जुटी पुलिस पुलिस ने हादसे का संज्ञान लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में पता चला है कि लोडर चालक मौके से फरार हो गया, जिसके बारे में पता लगाने के प्रयास जारी हैं। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और वाहन मालिक की पहचान के लिए भी कदम उठाए जा रहे हैं।
https://ift.tt/fp71IK9
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply