आगरा में 27 अक्टूबर को बादल छाये रहेंगे। दिन में बूंदाबांदी हो सकती है। इसके साथ ही तापमान में गिरावट भी आ सकती है। मौसम विभाग ने इसको लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। रविवार को कैसा रहा मौसम रविवार सुबह धुंध छाई हुई थी। दोपहर में धूप निकली। इससे शनिवार की अपेक्षा अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान में बढ़ोत्तरी हुई। 26 अक्टूबर को अधिकतम तापमान जहां 32.6 डिग्री सेल्सियस था वहीं, 25 अक्टूबर को 32.3 डिग्री सेल्सियस था। यानि 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 0.3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हुई है। इसी प्रकार 26 अक्टूबर को न्यूनतम तापमान जहां 18.2 डिग्री सेल्सियस था वहीं, 25 अक्टूबर को ये 17.5 डिग्री सेल्सियस था। यानि 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 0.7 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हुई है। देखें पिछले दिनों क्या रही तापमान की स्थिति पिछले 10 सालों में 26 अक्टूबर को रही स्थिति रही पिछले 10 साल का 26 अक्टूबर का रिकॉर्ड देखें तो वर्ष 2016 से 2025 के बीच इस डेट को सबसे अधिक अधिकतम तापमान वर्ष 2020 में रहा था। तब 26 अक्टूबर 2020 को अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस था। वहीं, इस समयावधि में सबसे कम अधिकतम तापमान वर्ष 2021 में रहा था। 26 अक्टूबर 2021 को अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस था। देखें पिछले 10 सालों में 26 अक्टूबर को तापमान की स्थिति
https://ift.tt/QWYgE0l
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply