DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

सहारनपुर में बीकॉम छात्रा का अपहरण करने का प्रयास:भतीजे के साथ घर जा रही थी, दो युवकों ने रोका, शोर मचाने पर भागे

सहारनपुर में बीकॉम छात्रा के अपहरण के प्रयास का मामला सामने आया है। छात्रा कालेज से अपने भतीजे के साथ पैदल घर लौट रही थी। तभी कार सवार दो युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया। वे जबरन कार में उसे बिठाने लगे। उसने और भतीजे ने विरोध किया। दोनों शोर मचाने लगे। शोर सुनकर लोग बचाने दौड़े। लोगों को आते देख युवक कार से भाग गए। लड़की ने घर जाकर परिजन को घटना की जानकारी दी। परिजन थाने पहुंचे। पुलिस को मामले से अवगत कराया। तहरीर देकर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। घटना सोमवार को थाना नागल क्षेत्र की है। अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला
विरोध करने पर की मारपीट उमाही गांव निवासी युवती नागल क्षेत्र के एक कॉलेज में बीकॉम की छात्रा है। सोमवार दोपहर करीब तीन बजे वह कॉलेज से अपने नाबालिग भतीजे के साथ पैदल घर लौट रही थी। जैसे ही दोनों गांव के बीच मुख्य रास्ते पर पहुंचे, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आई एक सफेद रंग की कार अचानक उनके पास रुकी। कार में सवार दो युवकों ने बिना किसी डर के छात्रा को जबरन कार में खींचने का प्रयास किया। लोगों को आते देख छोड़कर भागे छात्रा और उसके भतीजे ने विरोध किया तो आरोपियों ने दोनों के साथ मारपीट शुरू कर दी। छात्रा की चीख-पुकार सुनकर राहगीर बचाने दौड़े। लोगों को आता देख आरोपी युवक कार लेकर फरार हो गए। लड़की भतीजे के साथ घर पहुंची। परिजन को घटना की जानकारी दी। परिजन ने थाने में दी तहरीर
पिता ने नागल थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों को पकड़ने की मांग की। परिजनों का आरोप है कि क्षेत्र में पहले भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस की लापरवाही के चलते अपराधी पकड़े नहीं जा सके हैं। राहगीर समय पर न पहुंचते तो बेटी साथ बड़ी वारदात हो सकती थी।


https://ift.tt/LWUZdnT

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *