महाराजगंज के घुघली थाना क्षेत्र में पिकअप की टक्कर से ट्रक का डीजल टैंक फट गया। पुरैना खंडी मुख्य चौराहे पर मंगलवार सुबह करीब 8 बजे सड़क हादसा हो गया। सड़क पर विज़बिलिटी कम होने की वजह से हुई टक्कर में वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हादसा तब हुआ जब परतावल की दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप ने आलू से लदे ट्रक को टक्कर मार दी। जिससे ट्रक का डीजल टैंक फट गया और सारा ईंधन सड़क पर फैल गया। ईंधन को उठाने में ग्रामीण जुट गए। लोग बाल्टी-जग लेकर मौके पर पहुंचे और डीजल सड़क से उठाने लगे। वहां मौजूद लोगों ने इसका वीडियो रिकार्ड कर लिया। 3 तस्वीरें देखिए… आलू लोड कर सिसवा जा रहा था ट्रक वाहन चालक के अनुसार, ट्रक संख्या UP34 AT 0351 बाराबंकी से आलू लोड कर सिसवा कस्बे में सप्लाई के लिए जा रहा था। जैसे ही ट्रक पुरैना खंडी चौराहे पर पहुंचा, परतावल की दिशा से आ रही पिकअप ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रक का डीजल टैंक फट गया। जिसके बाद पूरी सड़क डीजल से भर गई। हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से ट्रक चालक ने सड़क पर फैले डीजल को एकत्र किया। लोगों ने सुरक्षा उपाय लागू करने की मांग की स्थानीय निवासियों ने बताया कि इस चौराहे पर न तो स्पीड ब्रेकर है और न ही कोई चेतावनी संकेतक बोर्ड, जिसके कारण यहां अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। लोगों ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तत्काल सुरक्षा उपाय लागू करने की मांग की है।
https://ift.tt/2VaWuqe
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply