DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

9 लोगों पर दर्ज हुआ हंगामा मचाने का केस:नगर छतौना में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में हुई थी मारपीट

प्रतापगढ़ के आसपुर देवसरा इलाके के नगर छतौना में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ बलवा और मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई हल्का दरोगा अवध राज यादव की तहरीर पर की गई है। दरोगा अवध राज यादव ने अपनी तहरीर में बताया कि उन्हें डायल 112 से सूचना मिली थी कि नगर छतौना में शुभम पाल और विजय बहादुर सिंह के बीच विवाद को लेकर मारपीट हो रही है। सूचना मिलते ही वह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंचने पर पुलिस ने देखा कि एक पक्ष से विजय बहादुर सिंह उर्फ मुन्ना, लकी सिंह और तीन अन्य लोग, जबकि दूसरे पक्ष से जगदंबा पाल, शुभम पाल, सुदामा खरवार और एक अन्य व्यक्ति पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से एक-दूसरे पर हमला कर रहे थे। इस मारपीट में दोनों पक्षों को चोटें आईं और वे एक-दूसरे को जान से मारने की धमकी दे रहे थे। पुलिसकर्मियों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन कोई भी पक्ष सुनने को तैयार नहीं था। घायल हुए दोनों पक्षों के लोगों को इलाज के लिए सीएचसी अमरगढ़ भेजा गया। हल्का दरोगा की तहरीर के आधार पर पुलिस ने सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ बलवा, मारपीट और धमकी देने सहित अन्य गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।


https://ift.tt/4wjDWi6

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *