DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

स्पोर्ट्स टीचर को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर:अमरोहा में इलाज के दौरान मौत; बाजार से लौटते समय घर के करीब में हुआ हादसा

अमरोहा के गजरौला में सोमवार रात सड़क हादसे में स्पोर्ट टीचर की मौत हो गई। शहर के सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल में स्पोर्ट्स टीचर के पद पर तैनात मोहित की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब वह रोज की तरह बाजार से बाइक से घर लौट रहे थे। गजरौला थाना क्षेत्र के मोहल्ला सैफी नगर निवासी 37 वर्षीय मोहित रात करीब 9:30 बजे अपने घर की ओर बढ़ रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक मोहल्ले के सामने बने रेलवे फ्लाईओवर पर पहुंची, पीछे से आए किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सड़क पर फिसल गई और मोहित के सिर में गंभीर चोटें आ गईं। राहगीरों ने दिखाई इंसानियत हादसे के बाद फ्लाईओवर पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। वहां से गुजर रहे लोगों ने मोहित को सड़क पर पड़ा देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस की मदद से घायल टीचर को गजरौला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। मुरादाबाद रेफर, लेकिन नहीं बची जान सीएचसी में हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने मोहित को मुरादाबाद रेफर कर दिया। परिजन उन्हें लेकर मुरादाबाद पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। स्कूल और मोहल्ले में शोक मोहित की मौत से सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल में भी शोक की लहर है। साथी शिक्षक और छात्र उन्हें एक मिलनसार और मेहनती स्पोर्ट्स टीचर बताते हैं। वहीं सैफी नगर मोहल्ले में भी हर चेहरा गमगीन नजर आया। पुलिस जांच में जुटी थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। अज्ञात वाहन की तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं।


https://ift.tt/vwDHMzC

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *