DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

प्रतापगढ़ में जमीन को लेकर मारपीट:17 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, शौचालय निर्माण का विरोध करने पर शुरू हुआ झगड़ा

प्रतापगढ़ के अंतू थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर मारपीट और निर्माणाधीन शौचालय की दीवार गिराने का मामला सामने आया है। वीर का पुरवा गांव में रविवार को शौचालय निर्माण के दौरान दो पक्षों में विवाद हुआ, जिसमें दो लोग घायल हो गए। गांव निवासी कृष्णा प्रजापति ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वे अपने घर के बगल में बने शौचालय के टैंक पर निर्माण कार्य करा रहे थे। इसी दौरान पड़ोसी पक्ष के लोगों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर पड़ोसी अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ लाठी-डंडा और लोहे की रॉड लेकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने कृष्णा प्रजापति और उनके भाई संतोष पर हमला कर दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मारपीट के दौरान आरोपियों ने निर्माणाधीन शौचालय की दीवार भी गिरा दी। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने अंतू थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद सहित कुल 17 लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि घायलों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है और मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। गांव में घटना के बाद तनाव का माहौल है, जिसके मद्देनजर पुलिस सतर्कता बरत रही है।


https://ift.tt/S7dBc5w

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *