वाराणसी के जेडी एजुकेशन के कार्यालय में कार्यरत वरिष्ठ सहायक विनय कुमार को सहायक निदेशक एजुकेशन ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। नवंबर 2025 में हुई विद्यालयीय नेशनल तीरंदाजी प्रतियोगिता के बिल पास कराने को लेकर विकास इंटर कालेज के प्रबंधक डॉ एके सिंह से मारपीट करने के मामले में विनय पर एफआईआर दर्ज है। जिसके बाद विनय ने कोर्ट से प्रबंधक पर मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में विभागीय जांच भी चल रही थी। जेडी एजुकेशन दिनेश सिंह ने बताया – कालेज प्रबंधक से मारपीट के मामले में विनय कुमार सिंह से लिखित स्पष्टीकरण मांगा गया था। उनका जवाब संतोषजनक नहीं पाए जाने पर उन्हें निलंबित किया गया है। दूसरे के पटल पर कर रहे थे काम, की थी मारपीट जेडी एजुकेशन दिनेश सिंह ने बताया – कार्यालय के कनिष्क सहायक शोभनाथ के मेडिकल लीव पर जाने के बाद, उनके स्वस्थ होकर आने तक उनके पटल का भी काम वरिष्ठ सहायक विनय कुमार सिंह को दिया गया था। 2 दिसंबर 2025 को कार्यालय में पहुंचे विकास इंटर कालेज के प्रबंधक डॉ एके सिंह से विनय कुमार ने मारपीट की और अभद्रता की थी। इस संबंध में उन्हें कार्यालय ज्ञाप देकर 9 दिसंबर 2025 को स्पष्टीकरण मांगा गया था। स्पष्टीकरण नहीं मिला संतोषजनक, किया निलंबित जेडी दिनेश सिंह ने बताया – इस मामले में विनय कुमार सिंह ने संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं दिया। इसपर कालेज प्रबंधक डॉ अशोक कुमार सिंह से मारपीट करने, उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने, गलत बयानबाजी करने, विभाग की छवि धूमिल करने एवं नियमानुसार बिना कोई अवकाश एप्रूव कराये अपसेंट रहने के आरोप में प्रथम दृष्टया विनय कुमार सिंह को निलंबित कर उनके ऊपर विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की गई है । साथ ही मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक), पंचम मंडल, वाराणसी को इस प्रकरण की जांच के लिए जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान से सम्बद्ध जेडी एजुकेशन ने बताया – निलंबन की अवधि में विनय कुमार सिंह जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, सारनाथ, वाराणसी के कार्यालय से सम्बद्ध रहेंगे । इसके अलावा उन्हें सिर्फ जीवन निर्वाह भत्ता ही देय होगा। उन्हें पूरा वेतन यही मिलेगा। अब जानिए क्या है पूरा मामला… बिल के भुगतान के लिए मांगा कमीशन इस संबंध में डॉ अशोक सिंह ने बताया – स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI) के तत्वाधान में लालपुर स्टेडियम वाराणसी में 19 से 21 नवम्बर तक 69वीं विद्यालयीय तीरंदाजी नेशनल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें मै संयुक्त आयोजक था। इस संबंध में मेरे सहयोगी ने जब खेल खत्म होने के बाद बिल भुगतान के लिए जेडी ऑफिस में बिल लगाया तो उससे कमीशन मांगा गया। पहले 13 लाख के बिल में लिया 5 परसेंट कमीशन डॉ अशोक सिंह ने आरोप लगाते हुए बताया – खेल खत्म होने के बाद मेरे सहयोगी ने जेडी एजुकेशन के कार्यालय में लिपिक विनय कुमार सिंह के पटल पर 13 लाख रुपए का बिल लगाया। उन दिनों में मेरी माता जी को हार्ट अटैक आया था। इसलिए मै कार्यालय नहीं जा सका। इसपर विनय सिंह ने 5 परसेंट कमीशन मांगा। मेरे सहयोगी को होटल के बिल देने थे इसलिए उसने 5 परसेंट कमीशन देकर बिल पास करवा लिया। 18 लाख के बिल के लिए मांगा 10 परसेंट कमीशन डॉ अशोक सिंह ने आरोप लगाया कि इसके बाद उनके सहयोगी दूसरा बिल 18 लाख रुपए का लेकर कार्यालय पहुंचे और सब्मिट किया लेकिन लालची लिपिक विनय कुमार सिंह ने इसे पास करने के लिए 10 परसेंट की डिमांड कर दी। इसपर 2 दिसंबर को सहयोगी ने मुझे फोन किया और स्थिति से अवगत कराया। कार्यालय पहुंचने पर की अभद्रता, दिया धक्का डॉ अशोक सिंह ने बताया – मै उस समय त्रिमूर्ति अस्पताल में अपनी माता जी के साथ था वो वहां हार्ट अटैक के बाद एडमिट थी। वहां से संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय पहुंचा और जेडी के लिपिक विनय कुमार सिंह से बिल की बाबत पूछताछ की तो उसने अभद्र व्यहवहार शुरू कर दिया और गाली-गलौज करते हुए साथियों के साथ मुझे मारा और धक्का दे दिया। जिससे मेरे पैर में चोट आयी है।
https://ift.tt/HB2k0qM
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply