लखनऊ में गोमतीनगर के समतामूलक चौराहे से निशातगंज होते हुए हनुमान सेतु और आगे डालीगंज तक ग्रीन कॉरिडोर का दूसरा फेज 22 फरवरी से शुरू हो जाएगा। इसका लोकार्पण रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। कॉरिडोर खुलने के बाद डालीगंज से गोमतीनगर का सफर महज 5 से 7 मिनट में पूरा हो सकेगा। इससे रोजाना एक लाख से अधिक लोगों को जाम से राहत मिलेगी। एलडीए की ग्रीन कॉरिडोर योजना के दूसरे फेज में समतामूलक चौराहे से निशातगंज तक का काम पूरा हो चुका है। निशातगंज चौराहे की रि-डिजाइनिंग भी लगभग पूरी है, सिर्फ फिनिशिंग का काम बाकी है। आगे बीरबल साहनी मार्ग से हनुमान सेतु तक सड़क चौड़ीकरण और डामरीकरण हो चुका है। यहां फ्लाईओवर का निर्माण भी पूरा हो गया है, जबकि चौराहे का काम अंतिम चरण में है। हनुमान सेतु से डालीगंज तक भी फ्लाईओवर बनकर तैयार है और चौराहे की रि-डिजाइनिंग का काम चल रहा है। अब पूरे रूट पर सिर्फ फिनिशिंग का काम किया जा रहा है। समतामूलक से निशातगंज तक का हिस्सा करीब एक महीने से तैयार था, लेकिन लोकार्पण के इंतजार में बंद रखा गया। अब पूरे रूट को एक साथ खोले जाने की तैयारी है। पहले फेज का भी होगा लोकार्पण आईआईएम से पक्का पुल तक ग्रीन कॉरिडोर के पहले फेज का काम पहले ही पूरा हो चुका है और करीब डेढ़ साल से वहां ट्रैफिक चल रहा है। हालांकि, इसका औपचारिक लोकार्पण नहीं हुआ था। 22 फरवरी के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पहले और दूसरे दोनों फेज का लोकार्पण करेंगे। एलडीए के वीसी प्रथमेश कुमार ने बताया कि 22 फरवरी को समतामूलक चौराहे से डालीगंज तक पूरे रूट का लोकार्पण किया जाएगा। इसके बाद ग्रीन कॉरिडोर के दूसरे फेज पर आवागमन शुरू हो जाएगा, जिससे शहर की बड़ी आबादी को सीधा फायदा मिलेगा।
https://ift.tt/V4iKhax
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply