लखनऊ के महानगर इलाके में सिपाही की पत्नी ने सल्फास की गोली खा ली। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें ट्रॉमा सेंटर ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस के मुताबिक, मूल रूप से मैनपुरी निवासी विष्णु प्रेमी यादव 32वीं बटालियन सरोजनीनगर में आरक्षी के पद पर तैनात हैं। वह वर्तमान में महानगर स्थित 35वीं बटालियन के सरकारी आवास में पत्नी पंकज उर्फ रूबी यादव (35), बेटे विराट और बेटी गौरी के साथ रहते हैं। 10 साल से मानसिक बीमारी का इलाज चल रहा था विष्णु प्रेमी यादव ने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी पंकज उर्फ रूबी का बीते करीब 10 साल से मानसिक बीमारी का इलाज चल रहा था। बीमारी के चलते वह डिप्रेशन में रहती थीं। परिवार जल्द ही सरोजनीनगर स्थित 32वीं बटालियन के सरकारी आवास में शिफ्ट होने वाला था। घर में अकेली थी सिपाही की पत्नी शनिवार सुबह विष्णु प्रेमी अपने बेटे और बेटी को ट्रांसपोर्ट नगर स्थित एक स्कूल में टेस्ट दिलाने के लिए लेकर गए थे। उस समय उनकी पत्नी घर पर अकेली थीं। दोपहर करीब 3 बजे जब वह बच्चों के साथ वापस घर लौटे तो पत्नी को उल्टियां करते हुए देखा। इस पर उन्हें इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। अस्पताल में महिला ने डॉक्टरों को बताया कि उसने सल्फास खा लिया है। डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का कारण मानसिक बीमारी और डिप्रेशन बताया जा रहा है।
https://ift.tt/QHL1sxn
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply