हरदोई जनपद में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के दौरान मतदाता सूची में बड़ी अनियमितता सामने आई है। जिले की आठों विधानसभाओं में 93 हजार से अधिक मतदाता नोटिस जारी होने के बावजूद सुनवाई के लिए उपस्थित नहीं हुए हैं। इससे अब उनके नाम मतदाता सूची से हटाए जाने का खतरा बढ़ गया है। आंकड़ों के अनुसार, जनपद की आठों विधानसभाओं में कुल 30 लाख 19 हजार 415 मतदाता दर्ज थे। इनमें से 24 लाख 73 हजार 992 मतदाताओं के गणना पत्रक जमा कर डिजिटाइजेशन का कार्य पूरा किया गया। जांच में 2,30,954 मतदाता ऐसे पाए गए, जिनका या उनके पूर्वजों (माता-पिता, दादा-दादी) का नाम 2003 की मतदाता सूची से मेल नहीं खा रहा था। प्रशासन ने इन 2,30,954 मतदाताओं में से 2,11,581 को नोटिस जारी कर साक्ष्य प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे। हालांकि, नोटिस मिलने के बाद केवल 41,263 मतदाता ही अपने दस्तावेजों के साथ अधिकारियों के समक्ष उपस्थित हुए।
शेष 93,004 मतदाताओं ने निर्धारित समय सीमा बीत जाने के बाद भी कोई साक्ष्य पेश नहीं किया है। जिला निर्वाचन कार्यालय के अधिकारियों ने बताया कि बार-बार जागरूक करने के बावजूद मतदाताओं की यह उदासीनता बनी हुई है। यदि ये मतदाता समय रहते अपने अभिलेख प्रस्तुत नहीं करते हैं, तो निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार उनके नाम मतदाता सूची से हटाने की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
https://ift.tt/9k6dIwD
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply