DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

अंबेडकरनगर में 261 सड़कों की मरम्मत मंजूर:33 करोड़ की लागत, 4 लाख लोगों को मिलेगा लाभ

शासन ने अंबेडकरनगर जिले में 261 सड़कों के नवीनीकरण और मरम्मत कार्य को मंजूरी दे दी है। इस परियोजना पर कुल 33 करोड़ रुपये खर्च होंगे, जिससे सड़कों को गड्ढामुक्त कर आवागमन सुचारु बनाया जाएगा। इस कार्य की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड और निर्माण खंड को सौंपी गई है। परियोजना शुरू करने के लिए विभाग को पहली किस्त के रूप में 7 करोड़ रुपये भी मिल चुके हैं। इन सड़कों के बेहतर होने से जिले की लगभग चार लाख से अधिक आबादी को आवागमन में सुविधा मिलेगी। 33 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले इस कार्य में प्रांतीय खंड और निर्माण खंड की सड़कें शामिल हैं। निर्माण खंड 17 करोड़ 97 लाख रुपये की लागत से 140 सड़कों का निर्माण करेगा, जबकि प्रांतीय खंड 15 करोड़ 3 लाख रुपये की लागत से 121 सड़कों का कार्य संभालेगा। लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता अश्विनी पांडेय ने बताया कि शासन ने जिले की 261 सड़कों की मरम्मत व नवीनीकरण को मंजूरी दी है। उन्होंने यह भी बताया कि 33 करोड़ रुपये की लागत वाले इस कार्य के लिए 7 करोड़ रुपये की राशि प्राप्त हो चुकी है। टेंडर और अन्य आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद निर्माण कार्य जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा।


https://ift.tt/uWmg29j

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *