कानपुर में शायद ही कोई सड़क टूटने या गड्डे से बची होगी। जिसका एक कारण शहर में चल रहे मेट्रो, वाटर लाइन और सीवर लाइन का काम चलने का है। अब लोग टूटी हुई सड़कों पर गिर के चोटिल हो रहे है। इस पर कानपुर के मशहूर कॉमेडियन अन्नू अवस्थी ने तंज कसा। इसके बाद दैनिक भास्कर ने शहर के 5 मुख्य मार्गों की पड़ताल की।
कॉमेडियन अन्नू अवस्थी ने शहर की सड़कों पर कसा तंज कानपुर के मशहूर कॉमेडियन अन्नू अवस्थी ने शहर के ट्रैफिक व्यवस्था और टूटी और खुदी सड़कों पर तंज किया है। शहर में विकास कार्य की वजह से अधिकतर सड़कें खुदी पड़ी हैं। कहीं मेट्रो तो कहीं जल संस्थान की खुदाई हो रही है। ये कानपुर के विकास के लिए जरुरी भी है। इसकी वजह से हमारे कानपुर की ट्रैफिक की व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। हम लोग शहर में जाने के लिए गलियों का इस्तेमाल कर रहे है। गलियों में रहने वाले लोगों से निवेदन है, अपनी गली को साफ रखें। अगर आपकी गली में कोई कबाड रखा है, तो उसको हटा दें। क्योंकि कानपुर शहर का पूरा लोड गलियों पर है। शहर को सुचारु रूप से चलाने के लिए आपका सहयोग जरूरी है। कानपुर ट्रैफिक पुलिस और कानपुर के सांसद रमेश अवस्थी की तरफ से हम निवेदन कर रहे है। अपनी गलियों को साफ रखें जिससे अगर कोई एम्बुलेंस फसती है तो आपकी गली से जल्द ही अस्पताल पहुंच जाए। हो सकता है उस एंबूलेंस में आपके परिवार का कोई हो सकता है। अभी घर से बाहर निकल करके जो वाहन आड़े तिरछे खड़े हो तो सीधा कर दीजिए। अपनी गली साफ करने की आप जिम्मेदारी लीजिए। आप एक जिम्मेदार व्यक्ति हैं। कानपुर की शान का मामला है, कानपुर की व्यवस्था का मामला है। जो आप उठा सकते है आप उठाए। सब कुछ ट्रैफिक पुलिस पर छोड़ना नेता जि पर छोड़ना सही बात नहीं है। जो हम कर सकते है हम करेंगे। आप उठिए अपनी गली को दुरुस्त करिए। जिससे ट्रैफिक का लोड गली मे आ सके। सबसे पहले बात कंपनीबाग चौराहे की कंपनी बाग चौराहे से शहर का VIP रोड, गंगा बैराज रोड, चिड़ियाघर मार्ग और रावतपुर मार्ग जिस पर अधिकारियों के आवास बने हुए है। मेट्रो का काम चलने के कारण रावतपुर मार्ग पर गड्डे हो गए है। साथ ही साइड से लगी बैरेकेटिंग ने मार्ग जो सकरा कर दिया है। ये काम करीब एक साल से ज्यादा समय से चल रहा है, अब आने जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 500 मीटर में तीन जगह धंसी सड़क अब बात करते है, गुमटी से 80 फिट आने वाली रोड की, ये सड़क बजरिया थाना और बेकनगंज को जोड़ती है। इस सड़क पर एक ब्रह्मनगर चौराहा पड़ता है, इस चौराहे पर करीब एक साल से काम चल रहा है, लेकिन चौराहा नहीं बन पाया है, अब यही पर सड़क धंस रही है। ब्रह्मनगर चौराहा से करीब 100 मीटर आगे बढ़ने पर रामबाग गुरुद्वारा के पास डाट नाला धंस गया था, जिससे सड़क का आवागमन रुक गया था। जिसके बाद ये पूरा मार्ग बंद पड़ा हुआ है। बृहमनगर चौराहा से ईदगाह चौराहा की तरफ जाने वाले मार्ग पर 300 मीटर की दूरी पर ईदगाह चौराहा पर दो डाट नाले धंस गए थे। जिसके बाद अब ये पूरा मार्ग बंद हो गया है। साथ ही 7 को दरकने का खतरा बना हुआ है। इस पूरे एरिया में कार मार्केट बना हुआ है। इससे कारोबारियों को करोड़ों रुपए का नुकसान हो रहा है। जेके मंदिर से छपेड़ा पुलिया की तरफ सड़क बनी दलदल काकादेव में छपेड़ा पुलिया से जे के मंदिर की तरफ जाने वाली सड़क दलदल में तब्दील हो चुकी है। यहां कुलवंती अस्पताल के पास सीवर लाइन डालने का काम चल रहा था। जिसके बाद पानी सप्लाई की लाइन टूट गई। इसके बाद ये पूरा मार्ग दलदल में बदल गया है। यहां पूरे मार्ग पर रूट डायवर्जन का साइन बोर्ड भी नहीं लगाया गया है। जिससे मोटर साइकल चालक गिरने के बाद चोटिल हो रहे है, साथ ही गाड़ियां फंस जा रही है। अब बात किदवई नगर के दीप तिराहा की गोविंद नगर के डीसीपी साउथ के ऑफिस के सामने से बर्रा बाइपास जाने वाली सड़क पर वाटर लाइन का काम चल रहा है, जिसकी वजह से सड़क खुदी हुई पड़ी है। ऐसे में आने जाने वाले लोगों को दिक्कत का सामना करना पढ़ रहा है।
https://ift.tt/z6doR7B
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply