सुल्तानपुर में एक ईंट-भट्ठा मालिक मोहम्मद अबरार के साथ 5 लाख 82 हजार रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि ठेकेदार पिता-पुत्र ने कच्ची ईंट भराई के लिए बुग्गी सप्लाई का ठेका लिया और पैसे हड़प लिए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली नगर के गोराबारिक निवासी मोहम्मद अबरार ईंट-भट्ठे का व्यवसाय करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि हाथरस के सिकन्दराराव थाना क्षेत्र के बसई बावस निवासी दामोदर और उनके पुत्र हनीस कुमार उनके भट्ठों पर कच्ची ईंट भराई के लिए बुग्गी सप्लाई का ठेका लेते थे। अबरार का इन पर कई वर्षों से विश्वास था। इसी भरोसे के चलते मोहम्मद अबरार ने वर्ष 2025-26 के लिए बुग्गी सप्लाई हेतु कुल 5 लाख 82 हजार रुपये का भुगतान किया। यह राशि बैंक ऑफ बड़ौदा और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के खातों से कन्हैयालाल और हनीस कुमार के केनरा बैंक खातों में स्थानांतरित की गई थी। इसके अतिरिक्त, दामोदर को 77 हजार रुपये नकद भी दिए गए थे। आरोप है कि दामोदर, हनीस कुमार और एक अन्य व्यक्ति ने अबरार का विश्वास जीतकर यह धनराशि हड़प ली और बुग्गी की सप्लाई नहीं की। जब अबरार ने अपने पैसे वापस मांगे, तो उन्हें फोन पर अपशब्द कहे गए। अबरार के भतीजे हसन अब्बास, जो स्वयं भी ईंट-भट्ठे का व्यवसाय करते हैं, जब आरोपियों के घर गए तो उन्हें जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया गया। बुग्गी न मिलने के कारण मोहम्मद अबरार को व्यावसायिक हानि भी हुई है। नगर कोतवाल संदीप राय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। मामले की विवेचना जारी है।
https://ift.tt/yOReTW5
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply