DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

मऊ में पुलिस ने पूर्व सांसद का काफिला रोका:सघन चेकिंग के बाद अतुल राय बोले- जनता के लिए पैदल भी चलूंगा

मऊ में घोसी लोकसभा के पूर्व सांसद अतुल राय के काफिले को पुलिस ने रोककर सघन चेकिंग की। यह घटना सोमवार देर शाम मऊ-गाजीपुर रोड पर बुनकर कॉलोनी के पास हुई। नगर कोतवाल अनिल सिंह और यातायात प्रभारी एसएस पांडे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गाड़ियों की तलाशी ली। जानकारी के अनुसार, अतुल राय क्षेत्र के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए निकले थे। रात लगभग 9 बजे जब उनका काफिला नगर के थाना सराय लखंसी क्षेत्र अंतर्गत बुनकर कॉलोनी के पास पहुंचा, तभी पुलिस टीम ने पीछा कर उसे रोक लिया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNSS) की धारा 163 का हवाला देते हुए काफिले में शामिल सभी गाड़ियों को सड़क किनारे खड़ा करवाया। एक-एक कर सभी वाहनों की तलाशी ली गई और उनके दस्तावेज भी खंगाले गए। इस दौरान पूर्व सांसद अतुल राय अपनी गाड़ी में ही बैठे थे, जबकि अन्य लोगों को गाड़ी से उतारकर तलाशी ली गई और उनके बैग भी चेक किए गए। चेकिंग पूरी होने के बाद पुलिस टीम वहां से चली गई। इसके बाद पूर्व सांसद अतुल राय भी अपने समर्थकों के साथ आगे बढ़ गए।
घटना के बाद अतुल राय ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया। उन्होंने बताया कि मऊ प्रशासन द्वारा उनकी गाड़ियों की सघन तलाशी ली गई। उन्होंने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि धारा 163 को ध्यान में रखते हुए उनका भ्रमण कार्यक्रम केवल चार गाड़ियों के साथ जारी रहेगा, इसके बावजूद बीच सड़क पर चेकिंग की गई। अतुल राय ने प्रशासन को संबोधित करते हुए कहा कि वे अपनी जनता के सुख-दुख में शामिल होने के लिए गाड़ी छोड़कर पैदल भी चलने को तैयार हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यदि प्रशासन उन्हें डराकर घर बिठाना चाहता है, तो यह असंभव है।


https://ift.tt/qp0D98z

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *