गोरखपुर पहुंचे कथावाचक राजन जी महाराज ने गुरू गोरखनाथ के चरणों में माथा टेका और उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान उनके साथ उनके छोटे भाई विनय तिवारी भी मौजूद रहे। मंदिर परिसर में पहुंचते ही वहां पहले से मौजूद श्रद्धालु राजन जी महाराज को देखने और उनसे आशीर्वाद लेने के लिए उमड़ पड़े। कई लोगों ने उनके साथ फोटो भी खिंचवाई। लोगों के स्नेह और सम्मान को स्वीकार करते हुए राजन जी महाराज धीरे-धीरे मंदिर की ओर बढ़े। मंदिर में पहुंचकर राजन जी महाराज ने वैदिक मंत्रों के उच्चारण के बीच विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। पूजा के बाद गोरखनाथ मंदिर के सचिव द्वारिका तिवारी, प्रधान पुजारी कमलनाथ और मुख्य पुजारी योगी रामेंद्र नाथ ने उन्हें मंदिर के प्राचीन और गौरवशाली इतिहास की जानकारी दी।
इस अवसर पर मंदिर प्रबंधन की ओर से राजन जी महाराज को रामचरितमानस भेंट की गई। राजन जी महाराज ने मंदिर प्रशासन का आभार व्यक्त किया और गुरु गोरखनाथ के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट की। इस दौरान उनके भाई विनय तिवारी के साथ वीरेंद्र सिंह, बृजेश मणि मिश्रा, शशांक द्विवेदी, गिरिजेश यादव सहित कई अन्य लोग भी उपस्थित रहे। मंदिर परिसर में पूरे समय भक्तिमय और उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा। ऊपर फोटो पर क्लिक कर VIDEO देखिए
https://ift.tt/F7V59Rh
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply