नमस्कार, कानपुर में कल (सोमवार) की बड़ी खबरें… कानपुर में अलग–अगल सड़क हादसों में बाइक सवार दंपत्ति समेत पांच लोगों की मौत हो गई। पोस्ट ऑफिस में पैसे जमा कराने के नाम पर लोगों से करीब 40 लाख की ठगी करने वाली सरकारी टीचर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 4 जनवरी को आरोपी पति को पुलिस ने जेल भेजा था। मूक-बधिर बच्चों ने वृंदावन में प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की। उनसे अपने हावभाव के जरिए सवाल किए। खुद तैयार किए भजन पर नृत्य किया। युवक का मर्डर करने वाले को पुलिस ने 35 साल बाद गिरफ्तार कर लिया। उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। कानपुर की ऐसी ही 10 बड़ी खबरों से गुजरने के लिए ऊपर वीडियो पर क्लिक करें…।
अब पढ़िए सिलसिलेवार 10 खबरें 1: सस्पेंशन के खिलाफ हाईकोर्ट जाएंगे अलंकार अग्निहोत्री:कहा- केंद्र सरकार में केवल दो लोगों की चलती, दिल्ली से बड़ा आंदोलन शुरू होगा
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थन में इस्तीफा देकर पूरे देश में चर्चा में आए बरेली के पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री प्रयागराज पहुंचे। वह अपने निलंबन की कार्यवाही क़ो लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट जाने की तैयारी में हैं। इसी सिलसिले में वह प्रयागराज में अपने विधि सलाहकारों से मिलें। दैनिक भास्कर से बातचीत में उन्होंनें कहा कि वह निलंबन को चैलेंज करेंगे। केंद्र सरकार एक कंपनी की तरह चल रही है। इसमें सिर्फ दो लोगों की ही चलती है। एक मोदी की, दूसरे अमित शाह की। उन्होंने कहा कि SC-ST एक्ट मे शांसोधन कराना ही अब मेरी मुख्य लड़ाई है। इसके लिए दिल्ली से बड़ा आंदोलन शुरू होगा। अलंकार अग्निहोत्री कानपुर के रहने वाले हैं। बचपन में ही उनके पिता का निधन हो गया था। मां बैंक में थीं। 1998 में यूपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में अलंकार को 21वां स्थान मिला। इसके बाद काशी हिंदू विश्वविद्यालय से बीटेक किया और नौकरी करने लगे। 2014 में जब अलंकार के सभी छोटे भाई सेटल हो गए। बहन की शादी हो गई, तो उन्होंने नौकरी छोड़कर UPPCS की तैयारी की और 2019 में एग्जाम क्वालिफाई किया।
2: प्रेमानंद महाराज से पूछा- क्या करें कि हिम्मत न टूटे:मूक-बधिर बच्चों ने भजन पर डांस किया, संत हाथ जोड़कर एकटक देखते रहे; VIDEO कानपुर के मूक-बधिर बच्चों ने वृंदावन में प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की। उनसे अपने हावभाव के जरिए सवाल किए। खुद तैयार किए भजन पर नृत्य किया। इस दौरान महाराजजी भजन में लीन दिखाई दिए। हाथ जोड़कर एक टक बच्चों को निहारते रहे। दरअसल, रविवार शाम राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त दिव्यांग डेवलपमेंट सोसायटी की अध्यक्ष मनप्रीत कौर मूक बधिर बच्चों को लेकर पहुंची थीं। मनप्रीत ने कहा- ये बच्चे सुन या बोल नहीं सकते। कुछ लोग हमें पागल कहते हैं। चालाक कहते हैं। ऐसा करें कि हमारी और बच्चों की हिम्मत न टूटे। क्या करें? पढ़ें पूरी खबर
3: कानपुर में रोड एक्सीडेंट में दंपत्ति समेत 5 की मौत:महाराजपुर में सड़क पार करने के दौरान कार ने दो दोस्तों को रौंदा
कानपुर में अलग–अगल सड़क हादसों में बाइक सवार दंपत्ति समेत पांच लोगों की मौत हो गई। पहली घटना चकेरी थानाक्षेत्र में हुई, जहां बर्रा निवासी बड़े भाई के घर जा रहे बाइक सवार दंपत्ति को तेज रफ्तार लोडर ने रौंद दिया। हादसे में बाइक सवार पति की मौके पर मौत हो गई। वहीं पत्नी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दूसरी घटना महाराजपुर थानाक्षेत्र की है, जहां सड़क पार करने के दौरान दो दोस्तों को कार सवार ने टक्कर मारी, हादसे में दोनों की मौत हो गई। वहीं तीसरी घटना में रामादेवी फ्लाई ओवर पर वाहन ने युवक को कुचल दिया। हालांकि शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पढ़ें पूरी खबर 4: पोस्ट ऑफिस ठगी की मास्टर माइंड महिला टीचर अरेस्ट:फर्जी रसीदें थमाकर हड़पे थे 40 लाख, पति से तलाक लेकर अलग रह रही थी पोस्ट ऑफिस में पैसे जमा कराने के नाम पर लोगों से करीब 40 लाख की ठगी करने वाली सरकारी टीचर को अनवरगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। टीचर इतनी शातिर थी कि लोगों से ठगी करने के बाद पति से तलाक लिया और नजीराबाद निवासी दूसरे युवक के साथ रहने लगी थी। एक साल पहले उसकी महोबा स्थित सरकारी विद्यालय में शिक्षिका के पद पर नियुक्ति हो गई थी। आरोपी महिला पोस्ट ऑफिस में एजेंट थी, उसने अपने पति और सास के साथ मिलकर लोगों से ठगी की। बीते 4 जनवरी को आरोपी पति को पुलिस ने जेल भेजा था। पढ़ें पूरी खबर
5: 35 साल से फरार 50 हजार का इनामी अरेस्ट:कानपुर में रंजिश को लेकर गोली मारकर की थी हत्या, गोंडा में छिपा था कानपुर के कर्नलगंज में 42 साल पहले दो पहलवानों की रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या करने के मामले में फरार चल रहे हत्यारोपी को पुलिस ने 35 साल बाद चकेरी से गिरफ्तार कर लिया। वह 1990 से फरार चल रहा था उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। वह गोंडा में नाम बदलकर रहने के साथ ही सब्जी का ठेला लगाकर जीवन यापन कर रहा था। डीसीपी सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव ने सोमवार आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि दो पहलवानों की के गुटों में रंजिश में को लेकर सुल्तान नाम के युवक की वर्ष 1984 में गोंडा जनपद के खुडारे ददरा रसूलपुर खान ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पढ़ें पूरी खबर
6: कानपुर से होकर नहीं गुजरेगा रेलवे कॉरिडोर:फाइनेंशियल कैपिटल, फिर भी बड़ी सौगात नहीं प्रदेश की फाइनेंशियल राजधानी कहे जाने वाले कानपुर को इस बार रेलवे बजट में बड़ा झटका लगा है। दिल्ली–हावड़ा रेल रूट पर स्थित कानपुर सेंट्रल देश के सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशनों में शामिल है, जहां से रोजाना सबसे ज्यादा ट्रेनें गुजरती हैं। इसके बावजूद 12 लाख करोड़ रुपए के हाई स्पीड रेलवे कॉरिडोर बजट में कानपुर को सीधे तौर पर कोई सौगात नहीं मिली। आम बजट 2026 में देश को कुल 7 नए हाई स्पीड रेलवे कॉरिडोर मिले हैं। इनमें से उत्तर प्रदेश को दो कॉरिडोर दिए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर 7: सेंट्रल टू नौबस्ता, टनल में ट्रैक का काम पूरा:अब 21 स्टेशनों के साथ ‘सुपरफास्ट’ होगा कानपुर मेट्रो से सफर,10 दिन में ट्रायल उत्तर प्रदेश की औद्योगिक नगरी कानपुर में मेट्रो रेल का सपना अब तेजी से हकीकत बनता जा रहा है। शहरवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी यह है कि कानपुर सेंट्रल से नौबस्ता के बीच बिछाई जा रही अप-लाइन की टनल में ट्रैक निर्माण का काम शनिवार को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया। इसके साथ ही मेट्रो परियोजना अपने दूसरे बड़े पड़ाव पर पहुंच गई है। यूपी मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (UPMRC) ने अगले 10 दिनों के भीतर इस नए सेक्शन पर ट्रायल रन शुरू करने की तैयारी कर ली है। ट्रायल सफल होने के बाद शहर के सबसे व्यस्त इलाकों से गुजरते हुए लोग सीधे नौबस्ता तक मेट्रो से सफर कर सकेंगे, जिससे सड़क यातायात पर दबाव भी कम होगा। पढ़ें पूरी खबर
8: कानपुर में हज यात्रियों की ट्रेनिंग:668 लोग जाएंगे मदीना, 350 से ज्यादा लोगों को ट्रेंड किया गया कानपुर में हज 2026 की तैयारियों के तहत तंजीम खुद्दाम आज़मीने हज की ओर से दूसरा हज प्रशिक्षण शिविर ग़रीब नवाज़ मैरिज हॉल, बांसमंडी में आयोजित किया गया। शिविर में हज की तैयारी और अरकान से जुड़ी बारीक जानकारियां दी गईं। प्रशिक्षण के लिए करीब 350 आज़मीने हज पहुंचे। आयोजकों के अनुसार कानपुर शहर से कुल 668 लोग हज के सफर पर जाएंगे। इनमें 331 महिलाएं हैं, जबकि 64 हज यात्री ऐसे हैं जिनकी उम्र 65 वर्ष से अधिक है। पढ़ें पूरी खबर
9: कानपुर में किशोरी का अपहरण, FIR दर्ज:युवक पर पहले भी नाबालिग को भगाने का आरोप; पुलिस ढूंढ रही कानपुर के शिवराजपुर थाना क्षेत्र से 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी के अपहरण का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव का ही एक युवक किशोरी को प्रेम जाल में फंसाकर 16 जनवरी की रात घर से भगा ले गया। घटना के बाद से किशोरी का कोई सुराग नहीं मिल पाया है, जिससे परिजन गहरे सदमे में हैं। पीड़ित पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी रात में अचानक घर से गायब हो गई। परिवार ने रिश्तेदारों और संभावित ठिकानों पर काफी खोजबीन की। पढ़ें पूरी खबर
10: कानपुर में आज बारिश का अलर्ट:बर्फीली हवा ने गलन बढ़ाई, तेजस 12 और राप्ती सागर 13 घंटे लेट कानपुर में सोमवार सुबह मौसम साफ है। बर्फीली हवा ने गलन बढ़ा दी है। आने वाले 24 घंटों में बारिश होगी। पूरा दिन बादल छाए रहेंगे। रविवार को न्यूनतम तापमान बीते 24 घंटे में 0.9 डिग्री गिरकर 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो कि सामान्य से 0.8 डिग्री ज्यादा रहा। अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 0.7 डिग्री ज्यादा रहा। मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि एक नया पश्चिमी विक्षोभ आया है। जिसके चलते दिन और रात बादल छाए रहेंगे। हवा की गति कम रहेगी। पढ़ें पूरी खबर
https://ift.tt/2uVejoB
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply