DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

वर्ल्ड बैंक चेयरमैन ने पाकिस्तान को लताड़ा:कहा- मदद मुफ्त नहीं, भारत से सीखो, डिजिटल पेमेंट, करप्शन कैसे रोकी; जालंधर के बेटे अजय बंगा

पंजाब के जालंधर में जन्मे वर्ल्ड बैंक के चेयरमैन अजय बंगा के स्वागत में पाकिस्तान के रेड कारपेट काम नहीं आए। बंगा की यात्रा के दौरान पाकिस्तान ने उनको खुश करने के लिए गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बावजूद बंगा ने कर्ज पर पाकिस्तानी मंत्रियों की क्लास लगाई। वर्ल्ड बैंक अध्यक्ष ने कहा कि पाकिस्तान कर्ज तो ले रहा है, लेकिन ये न समझे कि ये मदद मुफ्त में की जा रही है। इस्लामाबाद में प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और वित्त मंत्री मुहम्मद औरंगजेब से मुलाकात के दौरान विश्व बैंक ने अगले 10 सालों में पाकिस्तान को 20 अरब डॉलर देने का रोडमैप तैयार किया। इसके साथ बंगा ने पाकिस्तानी मंत्रियों को कह दिया कि अपने देश में करप्शन और टैक्स चोरी को रोकें। पाकिस्तान ने सुधार नहीं किए तो आने वाले सालों में कोई कर्ज नहीं देगा। बता दें कि विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय पाल सिंह बंगा अपनी 4 दिन की पाकिस्तान यात्रा पर हैं। अंतिम दिन 3 फरवरी को बंगा अपने पुश्तैनी गांव पंजाब के खुशाब जिले में जाएंगे। 1947 के बंटवारे के बाद बंगा परिवार का पहला सदस्य अपने पैतृक गांव जा रहा है। इससे पहले उन्होंने गुरुद्वारा पंजाब साहिब में माथा टेका। किसी भारतीय की यात्रा पर इस बार पाकिस्तानी मीडिया ने कर्ज लेने के चलते कोई टिप्पणी नहीं की है। जानें अपने सख्त रुख में बंगा ने क्या कहा
पाकिस्तान ने बंगा को खुश करने के लिए क्या किया बंगा की यात्रा पर पाकिस्तानी मीडिया में क्या चल रहा


https://ift.tt/vBK9HQq

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *