इटावा में फ्रेंड्स कॉलोनी के अशोक नगर निवासी एक व्यक्ति के बैंक खाते से साइबर ठगों ने 3.80 लाख रुपये की ठगी कर ली। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के योनो एप के जरिए संयुक्त खाते से दो बार में रकम निकाली गई। पीड़ित की ऑनलाइन शिकायत, बैंक और पुलिस से गुहार के बावजूद जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो उसे कोर्ट का सहारा लेना पड़ा। कोर्ट के आदेश पर अब साइबर थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। योनो एप से निकाली गई रकम अशोक नगर निवासी जगदीश नरायन ने बताया कि 23 नवंबर 2025 को दोपहर करीब 3:10 बजे और फिर 3:15 बजे उसके मोबाइल पर बैंक से मैसेज आए। इन मैसेज में संयुक्त खाते से 1.90 लाख रुपये दो बार निकलने की जानकारी थी। यह पूरा लेनदेन एसबीआई के योनो एप के माध्यम से किया गया। शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई पीड़ित के अनुसार, घटना वाले दिन रविवार होने के कारण वह बैंक नहीं पहुंच सका और उसी दिन ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। अगले दिन उसने बैंक जाकर खाता होल्ड कराया ताकि आगे कोई नुकसान न हो। इसके बावजूद न तो बैंक स्तर पर और न ही पुलिस स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई की गई। कोर्ट जाने पर शुरू हुई जांच जगदीश नरायन ने बताया कि जब एसएसपी से शिकायत करने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई तो उसने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में प्रार्थना पत्र दिया। कोर्ट के आदेश पर साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अब पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।
https://ift.tt/0QCMdaX
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply