DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

LU में अब ऑनलाइन मोड़ में वर्किंग पर फोकस:कॉलेजों का निरीक्षण ऑनलाइन करने पर मुहर, कुलपति की अगुवाई में हुईं बैठक

लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.जेपी सैनी की अगुवाई में सोमवार को मंथन हाल में अहम बैठक हुई। इसमें सभी संकायाध्यक्ष और विभागाध्यक्ष मौजूद रहे। बैठक में विश्वविद्यालय की शैक्षणिक और शोध गतिविधियों को अधिक पारदर्शी, सुलभ और समयबद्ध बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छात्रों और शोधार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ना और प्रशासनिक प्रक्रियाओं को आसान बनाना है। कॉलेजों का ऑनलाइन निरीक्षण होगा बैठक में निर्णय लिया गया कि संबद्ध महाविद्यालयों का निरीक्षण अब ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। नई संबद्धता के तहत कॉलेजों को अपनी शैक्षणिक, प्रशासनिक और भौतिक सुविधाओं का विवरण डिजिटल रूप से देना होगा। निरीक्षण समिति ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए मूल्यांकन करेगी। इससे समय और धन की बचत होगी और प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी बनेगी। पीएचडी वाइवा अब ऑनलाइन विश्वविद्यालय में पीएचडी शोधार्थियों का वाइवा अब ऑनलाइन आयोजित किया जाएगा। इससे देश और विदेश के विषय विशेषज्ञ आसानी से जुड़ सकेंगे और शोधार्थियों को यात्रा की परेशानी से राहत मिलेगी। पीएचडी थीसिस का मूल्यांकन भी ऑनलाइन पीएचडी शोध प्रबंध (थीसिस) का मूल्यांकन अब ऑनलाइन किया जाएगा। इससे मूल्यांकन प्रक्रिया तेज होगी, रिपोर्ट समय पर मिलेगी और शोधार्थियों को अनावश्यक देरी से बचाया जा सकेगा। JRF से SRF मूल्यांकन भी डिजिटल शोधार्थियों के लिए जूनियर रिसर्च फेलो (JRF) से सीनियर रिसर्च फेलो (SRF) में पदोन्नति का मूल्यांकन भी अब ऑनलाइन माध्यम से होगा। इससे प्रक्रिया पारदर्शी बनेगी और शोध कार्य में निरंतरता बनी रहेगी। समर्थ पोर्टल पर छात्रों की ऑनलाइन उपस्थिति छात्रों की उपस्थिति दर्ज करने के लिए समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन प्रणाली लागू की जाएगी। इससे उपस्थिति का रिकॉर्ड डिजिटल रूप में सुरक्षित रहेगा, कागजी कार्यवाही खत्म होगी और प्रशासनिक जवाबदेही बढ़ेगी। विश्वविद्यालय को मिलेगा डिजिटल गति इन सभी निर्णयों से विश्वविद्यालय की शैक्षणिक और शोध गतिविधियों में तेजी आएगी। डिजिटल प्रक्रिया से समय और धन की बचत होगी तथा मूल्यांकन, निरीक्षण और उपस्थिति व्यवस्था अधिक निष्पक्ष बनेगी। कुलपति का बयान कुलपति प्रो.जेपी सैनी ने कहा कि ये फैसले लखनऊ विश्वविद्यालय को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे और छात्रों और शोधार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर शोध वातावरण उपलब्ध कराएंगे।


https://ift.tt/qKYlk49

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *