DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

सर पदमपत सिंहानिया एजुकेशन सेंटर स्थापना दिवस मनाया गया:नौसेना प्रमुख दिनेश के त्रिपाठी बोले- खुद पर विश्वास कीजिए, हार कभी मत मानो

कानपुर के कमला नगर स्थित सर पदमपत सिंहानिया एजुकेशन सेंटर में स्कूल का 44वां स्थापना दिवस मनाया गया। सोमवार को जेके समूह के गौरवशाली 142 वर्षों का उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में भारतीय नौसेना के प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने कहा कि साल 2047 के ‘विकसित भारत’ की तस्वीर आज के युवाओं के बिना अधूरी है। आने वाले समय में देश का हर युवा सिर्फ एक नागरिक नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की फिल्म का एक्टर, डायरेक्टर और ऑडियंस तीनों होगा। 2 तस्वीरें देखिए… आजकल दुनिया में ‘जेन जी’ (Gen Z) और ‘जेन अल्फा’ की खूब चर्चा होती है। उन्होंने एक नया शब्द दिया ‘जेन 2047’। भारत की 65 प्रतिशत आबादी युवा है। यही वह पीढ़ी है। जिसके हाथों में देश के भविष्य की बागडोर है। विकसित भारत का सपना किसी सरकारी फाइल का हिस्सा नहीं, बल्कि हर युवा के खून में ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना के साथ दौड़ना चाहिए। कहा कि नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) के दिनों तक उनके पास कोई मेडल नहीं था। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। केवल अपने आत्मविश्वास और मेहनत के दम पर उन्होंने नौसेना में परम विशिष्ट सेवा पदक और अति विशिष्ट सेवा पदक जैसे बड़े सम्मान हासिल किए।


https://ift.tt/TBaW9S7

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *