मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के पाबली खास गांव में एक युवक की मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि शादी को लेकर हुए पारिवारिक विवाद के बाद युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। मृतक की पहचान 21 वर्षीय अरुण पुत्र राजपाल के रूप में हुई है। उसका अपने बड़े भाई और अन्य परिजनों से अपनी पसंद की युवती से शादी करने को लेकर कई दिनों से विवाद चल रहा था। सोमवार को इस मुद्दे पर परिवार में फिर से बातचीत हुई, लेकिन सहमति नहीं बन पाई। विवाद बढ़ने के बाद अरुण ने अपने कमरे में जाकर जहरीला पदार्थ खा लिया। उसकी हालत बिगड़ने पर परिजन उसे पल्लवपुरम स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान रात में उसकी मौत हो गई। अस्पताल से सूचना मिलने पर पल्लवपुरम और कंकरखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। कंकरखेड़ा इंस्पेक्टर विनय कुमार सिंह ने बताया कि युवक की मौत शादी को लेकर हुए विवाद के बाद हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
https://ift.tt/UDjXIu3
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply