DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

आजमगढ़ में शुरू हुआ 6 दिवसीय पुस्तक मेला:वन विभाग जिला प्रशासन और सामाजिक प्रतिनिधियों ने की सहभागिता, डीएम बोले किताबें बोलती है तो सादिया सुनती हैं

आजमगढ़ के जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने हरिऔध कला केंद्र आजमगढ़ में सामाजिक वानिकी प्रभाग और जिला पर्यावरण समिति द्वारा आयोजित पुस्तक एवं पर्यावरण मेला-2026 का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। आजमगढ़ पुस्तक एवं पर्यावरण मेला 2 फरवरी से 8 फरवरी तक हरिऔध कला केन्द्र आजमगढ़ में आयोजित रहेगा। डीएम ने कहा कि आज से शुरू होकर 8 फरवरी 2026 तक चलने वाले पर्यावरण और पुस्तक मेले का जनपद वासियों को काफी फायदा होगा। उन्होंने कहा कि पुस्तक से होने वाले फायदे को सभी पढ़े लिखे लोग जानते हैं। उन्होंने कहा कि जब किताबे बोलतीं है, तो सदियां सुनतीं है, यह बात अक्षरशः सही है। उन्होने कहा कि टीवी, भाषण या नाटकों का प्रभाव कुछ समय (घंटों, दिनों या महीनों) तक रहता है। लेकिन एक लिखी हुई किताब जब तक अस्तित्व में रहती है। आने वाली पीढ़ियों को प्रभावित करती रहती है। जिले के लोगों के लिए सुनहरा अवसर डीएम रविंद्र कुमार ने कहा कि यह जनपद के लोगो के लिए एवं जनपद के आस पास के लोगो के लिए बहुत ही बढ़ा सुनहरा अवसर है कि यहां पर एक से एक प्रकाशन व एक से एक राईटर तथा एक से एक सब्जेक्ट पर किताबें हैं।
आज़मगढ़ की धरती से जुड़े महान साहित्यकारों जैसे राहुल सांकृत्यायन, अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘‘हरिऔध’’, रामधारी सिंह दिनकर और मुंशी प्रेमचंद का ज़िक्र किया, जिनकी कृतियाँ इस मेले में उपलब्ध हैं। स्कूल और कॉलेजों के प्रधानाचार्यों से अपील किया कि वे हाईस्कूल से लेकर पोस्ट ग्रेजुएशन तक के छात्रों को इस मेले में लाएं। उन्होने कहा कि यहां सिर्फ देखने का नहीं है, बल्कि यहां किताबें बिकती है। उन्होने कहा कि छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए किताबों पर न्यूनतम 25 प्रतिशत की छूट दी जा रही है, इसलिए जिसको जो अच्छा लगे वह किताब खरीद कर पढ़ सकते हैं। उन्होने कहा कि यह मेला न केवल ज्ञानवर्धन के लिए है, बल्कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और जीवन में प्रेरणा पाने का भी एक बेहतरीन ज़रिया है। यहां पर्यावरण का मेला भी लगाया गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि मेले के प्रवेश द्वार पर पुस्तक के आकार में बना पेड़ पर्यावरण और ज्ञान के अंतर्संबंध को दर्शाता है।
उन्होंने कहा कि अभी जल्द ही तमसा नदी के पुनरोद्धार के लिए कार्य हुआ है। जो पर्यावरण संरक्षण के लिए एक बड़ा कदम है। इस उद्घाटन समारोह में सीडीओ परीक्षित खटाना जिले के एसपी ग्रामीण चिराग जैन सहित बड़ी संख्या में पुलिस और प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे।


https://ift.tt/sLjNhuo

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *