DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

गोरखपुर में स्वच्छ सर्वेक्षण समीक्षा बैठकें तय:थर्ड पार्टी असेसमेंट से पहले जोन-वार समीक्षा, मार्च में फील्ड असेसमेंट

गोरखपुर नगर निगम ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के 10वें संस्करण को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया तेज कर दी है। इसी क्रम में नगर निगम ने जोन-वार समीक्षा बैठकों का विस्तृत कार्यक्रम जारी किया है। इन बैठकों का मुख्य उद्देश्य मार्च के प्रथम सप्ताह में प्रस्तावित थर्ड पार्टी फील्ड असेसमेंट से पहले जमीनी स्तर पर हो रहे स्वच्छता कार्यों का सत्यापन करना और सर्वेक्षण के सभी मानकों पर बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करना है। नगर आयुक्त के निर्देश पर होगी गहन समीक्षा नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल के निर्देशानुसार प्रत्येक जोन में चल रहे स्वच्छता कार्यों की अलग-अलग समीक्षा की जाएगी। बैठकों में साफ-सफाई की स्थिति, कचरा संग्रह और निस्तारण, डोर-टू-डोर कलेक्शन, कचरा पृथक्करण, सार्वजनिक शौचालयों की साफ-सफाई, स्वच्छता से जुड़े रिकॉर्ड और फील्ड पर हो रहे कार्यों की वास्तविक स्थिति पर विशेष फोकस रहेगा। 3 से 7 फरवरी तक नगर निगम सभाकक्ष में बैठकें नगर निगम सभाकक्ष में अपराह्न 4 बजे से 3 फरवरी से 7 फरवरी तक जोन-वार समीक्षा बैठकें आयोजित की जाएंगी। प्रत्येक बैठक की अध्यक्षता संबंधित जोनल अधिकारी करेंगे। अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में किए गए कार्यों की अद्यतन जानकारी और आवश्यक दस्तावेजों के साथ बैठक में उपस्थित रहें। नगर निगम द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार को जोन 05 की समीक्षा बैठक होगी। इसके बाद बुधवार को जोन 04, गुरुवार को जोन 03, शुक्रवार को जोन 02 और शनिवार को जोन 01 की बैठक आयोजित की जाएगी। सभी जोनों में एक समान मानकों पर समीक्षा की जाएगी, ताकि किसी भी स्तर पर कमी न रह जाए। कमियों पर तत्काल सुधार की कार्ययोजना बैठकों के दौरान सामने आने वाली कमियों, लंबित कार्यों और सुधार योग्य बिंदुओं पर तत्काल कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। नगर निगम प्रशासन का लक्ष्य है कि थर्ड पार्टी फील्ड असेसमेंट से पहले सभी आवश्यक सुधार पूरे कर लिए जाएं, जिससे गोरखपुर को स्वच्छ सर्वेक्षण में बेहतर अंक और अच्छी रैंक प्राप्त हो सके।


https://ift.tt/HIwU08i

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *