गाजियाबाद के भोजपुर क्षेत्र में फर्जी पासपोर्ट बनाने को लेकर दिल्ली से इंटेलीजेंस की टीम गाजियाबाद पहुंची। जहां पुलिस से गोपनीय तरह से जानकारी ली। वहीं जिस फर्जी पते पर सभी 22 पासपोर्ट बनाए गए हैं वहां भी पहुंचकर जानकारी ली। इस मामले में दिल्ली तक हड़कंप मचा हुआ है। जिसमें सत्यापन की रिपोर्ट तैयार करने वाले पुलिसकर्मियों की भी जांच शुरू कर दी गई है। जिन 5 लोगों को अरेस्ट किया गया है उनमें मां बेटा अफगानिस्तान के निकले, जो 1990 से भारत में रह रहे थे। 25 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई अमनप्रीत कौर, जसनप्रीत कौर, रितु शर्मा, मेघना राणा, राजकुमारी, दलजीत सिंह, महिंद्र कौर, यशोदा राय,बसंती राय, जीत कौर, शमशेर सिंह, इंद्र सिंह, बलविंद्र सिंह, मनजीत सिंह, रजमीत सिंह, तरनजीत कौर, सिमरनजीत कौर, जगलीन कौर, गुरनुर कौर, जसकरण सिंह, जपमेहर कौर, पोस्टमैन अरुण कुमार, विवेक गांधी, प्रकाश शुक्ला के खिलाफ बीएनएस की धारा 61(2), 318 (4), 338, 336 (3), 340 (2) और आईटी एक्ट 66 में केस दर्ज किया गया है। सभी फर्जी कागजातों का इस्तेमाल हुआ एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पासपोर्ट आवेदन पासपोर्ट सत्यापन के लिए ऑनलाइन पासपोर्ट टैब र आते हैं। जिसकी जांच कर टैब पर ही लाइन लाइन रिपोर्ट प्रेषित की जाती है। अभी तक जांच में सामने आया कि सभी फर्जी पासपोर्ट में पता फर्जी दर्शाया गया है। आधार कार्ड भी कूटरचित तरह से तैयार करके प्रयोग किए गए। बैंक की पासबुक और अन्य कागजात फर्जी तरह से तैयार कराकर पासपोर्ट बनवाए। अब जांच एजेंसी इसमें काम करना शुरू कर दिया है। जिसमें पुलिस के कांस्टेबल से लेकर चौकी इंचार्ज, दरोगा भी चपेट में आ सकते हैं। थाना स्तर पर सत्यापन में आखिर गलत पते पर सत्याापन कैसे हुआ। इसमें खुद पुलिस के गले की फांस बना हुआ है। यह सभी 1 दिसंबर 2025 को कुल 24 पासपोर्ट का एक ही पता दर्शाया गया है, मोबाइल नंबर के आधार पर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर तैयार हुए। 20 दिसंबर को गाजियाबाद पुलिस ने इनकी जांच शुरू की। जांच में पाया गया कि पासपोर्ट आवेदन करने वाले जो पता गांव भोजपुर का दर्शाया गया है, यह पता ही नहीं मिला। जो पता 22 पासपोर्ट में दर्शाया गया है, पुलिस की जांच में उस पते पर निवास नहीं पाया गया। मां बेटा मूलत: अफगानिस्तान के निकले विवेक गांधी निवासी कुतुब बिहार दिल्ली, प्रकाश सुब्बा निवासी छतरपुर दिल्ली यह फर्जी पासपोर्ट बनवाने वाले हैं, जिन्होंने सभी से पैसे लेकर पासपोर्ट बनवाए। पोस्टमैन अरुण कुमार निवासी ढिंडाला थाना परतापुर मेरठ को जेल भेजा गया। वहीं अमनदीप निवासी हरिनगर दिल्ली व इनकी मां सतवंत कौर निवासी शिवनगर एक्सटेंशन तिलकनगर, दिल्ली को अरेस्ट किया है। यह मूलत: अफगानिस्तान के हैं, जो पिछले 35 साल से इंडिया में रह हैं।
https://ift.tt/FYwvCzd
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply