DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

ब्रह्मचारी संत बोले- आजान इबादत नहीं बल्कि विवादित है:प्रतिबंध लगाने की सीएम-पीएम से मांग, चंदौसी आश्रम पहुंचे गौ संरक्षण समिति उपाध्यक्ष

संभल के चंदौसी कोतवाली क्षेत्र स्थित एक आश्रम में राष्ट्रीय गौ संरक्षण समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ब्रह्मचारी संत आनंद महाराज ने मस्जिदों से लाउडस्पीकर पर होने वाली अजान पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। उन्होंने अजान के कुछ हिस्सों को ‘विवादित’ बताया। ब्रह्मचारी महाराज तीन दिन के प्रवास पर चंदौसी पहुंचे हैं। ब्रह्मचारी संत आनंद महाराज ने बताया कि कुछ समय पहले उनका अयोध्या में प्रवास था। सरयू नदी के तट पर संध्या उपासना करते समय उन्हें लाउडस्पीकर पर अजान की तेज आवाजें सुनाई दी थीं। इसी अनुभव के आधार पर उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और देश के प्रधानमंत्री से अपील की है। उनकी मांग है कि अयोध्या, मथुरा और काशी जैसी धार्मिक नगरियों में लाउडस्पीकर पर अजान लगाना उचित नहीं है। उन्होंने विशेष रूप से संभल में होने वाली अजान का उल्लेख किया, जिसमें कथित तौर पर कहा जाता है कि ‘अल्लाह के अलावा दूसरा कोई पूजने योग्य नहीं है, बाकी सब काफिर हैं, अल्लाह ही पूजने योग्य है।’ संत आनंद महाराज ने इस तरह की अजान को ‘इबादत नहीं, बल्कि विवादित’ करार दिया। उन्होंने इसे तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित करने की मांग की। उन्होंने सरकार से यह भी आग्रह किया कि धार्मिक नगरियों के अतिरिक्त अन्य स्थानों पर भी मस्जिदों से लाउडस्पीकर पर अजान लगाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए। साथ ही, ऐसा करने वालों के लिए कड़े दंड का प्रावधान करने की भी मांग की गई। उन्होंने संभल को हिंदुओं का एक विशेष तीर्थ स्थल बताया।


https://ift.tt/PKA7iqN

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *