DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

बिजली ट्रांसफार्मर चोरी गिरोह के छह सदस्य गिरफ्तार:आठ घटनाओं का खुलासा, आरोपियों पर 116 मुकदमे दर्ज

मुजफ्फरनगर में शाहपुर पुलिस ने बिजली ट्रांसफार्मरों से चोरी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने छपार, पुरकाजी, मंसूरपुर और बुढ़ाना थाना क्षेत्रों में चोरी की आठ घटनाओं को स्वीकार किया है। पुलिस ने उनके पास से 220 किलोग्राम एल्यूमीनियम तार और कॉइल बरामद की है, जिसकी कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। एसएसपी संजय वर्मा ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में वहलना निवासी जोगेंद्र उर्फ टीना, मदारपुरा निवासी मनोज उर्फ मोनू, प्रेमनगर निवासी अहसान, सरधना निवासी अरविंद, सौरभ और शौकीन शामिल हैं। पुलिस ने इन आरोपियों को चोरी का माल ठिकाने लगाने की फिराक में रहते हुए गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे और लगभग ढाई लाख रुपये का चोरी का माल बरामद किया है। जोगेंद्र को गिरोह का सरगना बताया जा रहा है, जिसके खिलाफ 34 आपराधिक मामले दर्ज हैं। मनोज पर 35 और अरविंद पर 18 मुकदमे दर्ज हैं। कुल मिलाकर, आरोपियों पर 116 मुकदमे दर्ज हैं। एसएसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुरकाजी, बुढ़ाना, छपार और मंसूरपुर थाना क्षेत्रों में हुई चोरी की आठ घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। उन्होंने यह भी बताया कि लोनी निवासी अहसान चोरी का माल खरीदता था। पुलिस को आरोपियों से कई अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां भी मिली हैं, जिन पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान एसपी देहात आदित्य बंसल, एसपी यातायात अतुल चौबे, सीओ बुढ़ाना गजेंद्र सिंह और शाहपुर थानाध्यक्ष गजेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।


https://ift.tt/IKeQ3zX

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *