लखनऊ नगर निगम ने सोमवार को मखदूमपुर गांव में कब्रिस्तान की भूमि से अवैध कब्जा हटाया। टीम ने बुलडोजर चलाकर खसरा संख्या-227 में 0.038 हेक्टेयर भूमि को कब्जा मुक्त कराया। सहायक नगर आयुक्त और प्रभारी अधिकारी संपत्ति रामेश्वर प्रसाद सहित अन्य लोग अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान मौजूद रहे। गोमती नगर विस्तार के थानाध्यक्ष पुलिस एवं पीएसी बल के साथ मौके पर डटे रहे। नगर निगम के प्रवर्तन दल के सहयोग से जेसीबी मशीन की सहायता लेकर अस्थायी अवैध निर्माण और कब्जे को हटाया गया। सरकारी जमीन की कीमत 6 करोड़ अतिक्रमण हटाए जाने के बाद भूमि को दोबारा कब्रिस्तान के अभिलेखित स्वरूप में सुरक्षित कर दिया गया है। इस भूमि की कीमत लगभग 6 करोड़ आंकी गई है, जिसे अतिक्रमणमुक्त कराकर नगर निगम ने एक महत्वपूर्ण सरकारी संपत्ति को सुरक्षित किया। अवैध कब्जे को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा नगर आयुक्त गौरव कुमार ने स्पष्ट किया है कि सरकारी, सार्वजनिक एवं धार्मिक उपयोग की भूमि पर किसी भी प्रकार के अवैध कब्जे को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नगर निगम द्वारा भविष्य में भी इसी प्रकार के अभियान चलाकर शहर में सरकारी भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराया जाएगा।
https://ift.tt/xIWJale
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply